लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, सीने में संक्रमण के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 98 वर्षीय आडवाणी को अस्पताल के पल्मोनरी विभाग में डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है और विशेषज्ञ टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है.

Lal Krishna Advani, LK Advani Health News, Apollo Hospital Delhi

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Credit: ANI

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार देर शाम दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. 98 वर्षीय आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.

विज्ञापन

पल्मोनरी विभाग में चल रहा है इलाज

अस्पताल के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अपोलो अस्पताल लाया गया था. उन्हें अस्पताल के पल्मोनरी मेडिसिन डिपार्टमेंट में एडमिट किया गया है, जो फेफड़ों और सांस से संबंधित बीमारियों की देखभाल करता है. डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ती उम्र को देखते हुए सभी जरूरी मेडिकल जांचें की जा रही हैं और विशेषज्ञ उनकी सेहत पर पैनी नजर बनाए हुए हैं.इससे पहले भी इसी साल मई के महीने में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां कुछ दिन इलाज के बाद वे स्वस्थ होकर घर लौट आए थे.

विज्ञापन

हाल ही में पीएम मोदी ने की थी मुलाकात

अस्पताल में भर्ती होने से कुछ ही दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी और उनका आशीर्वाद लिया था. पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए सार्वजनिक जीवन और देश के विकास में आडवाणी के अतुलनीय योगदान की सराहना की थी.

भारतीय राजनीति के मजबूत स्तंभ

8 नवंबर 1927 को कराची में जन्मे लालकृष्ण आडवाणी 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे. देश के बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया. भारतीय जनसंघ से लेकर 1980 में भाजपा की स्थापना और उसे राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष तक पहुंचाने में आडवाणी का योगदान ऐतिहासिक रहा है. वे तीन बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे. इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री का पद भी संभाला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ