'मोदी से फोन पर कहा, नहीं रुके तो ट्रेड डील नहीं करूंगा…', डोनाल्ड ट्रंप ने फिर अलापा भारत-पाक जंग रुकवाने का राग

डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बार यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने ही भारत और पाकिस्तान की जंग रुकवाई है. हालांकि, भारत इस दावे का खंडन करता रहा है. भारत का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने में तीसरी शक्ति की कोई भूमिका नहीं थी.

Trump N Modi

अमेरिका के अलावा चीन भी यह दावा कर चुका है कि उसने भारत-पाकिस्तान के बीच ‘मध्यस्थता’ की थी.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाई थी. ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में यह दावा किया. उन्होंने कहा कि मैंने पीएम मोदी से फोन पर कहा था कि अगर आप यह मामला नहीं सुलझाते हैं तो मैं दोनों देशों के साथ ट्रेड डील नहीं करूंगा. साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने दोनों देशों को 200 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी भी दी थी.

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने (पाकिस्तानी PM) हमारे चीफ ऑफ स्टाफ के सामने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप ने हमारे और भारत के बीच जंग रोककर 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई है. जंग जोरों पर थी, प्लेन मार गिराए जा रहे थे. और मैंने दोनों से फोन पर बात की, और मैं उन्हें थोड़ा-बहुत जानता था. मैं प्रधानमंत्री मोदी को बहुत अच्छे से जानता था. मैंने उन्हें फोन किया.’

विज्ञापन

ट्रंप ने साथ ही कहा, ‘मैंने पीएम मोदी से कहा कि सुनिए, अगर आप यह मामला नहीं सुलझाते हैं तो मैं आप दोनों के साथ ट्रेड डील नहीं करूंगा. और अचानक, हमने एक डील कर ली. मैंने कहा, अगर तुम लड़ोगे, तो मैं दोनों देश पर 200 फीसदी टैरिफ लगा दूंगा. दोनों देश लड़ना चाहते थे. लेकिन जब पैसे की बात आई, तो उन्होंने कहा, हमें लगता है कि हम लड़ना नहीं चाहते.’

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बार यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने ही भारत और पाकिस्तान की जंग रुकवाई है. हालांकि, भारत इस दावे का खंडन करता रहा है. भारत का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने में तीसरी शक्ति की कोई भूमिका नहीं थी. फिर भी डोनाल्ड ट्रंप ऐसा दावा करने से बाज नहीं आ रहे हैं.

अमेरिका के अलावा चीन भी यह दावा कर चुका है कि उसने मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव में ‘मध्यस्थता’ की थी.

विज्ञापन

बता दें, पाकिस्तानी आतंकियों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर दिया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान पर हमला कर दिया था. भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य प्रतिष्ठानों को तबाह कर दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ