कौन हैं UAE के शाही परिवार की ये महिला, जो कोकीन के नशे में सड़क पर पड़ी मिलीं? पास में खेल रहा था छोटा बच्चा

UAE की शाही परिवार की महिला लंदन की सड़कों पर नशे में धुत पाई गई, जिनका नाम महराह अल नाहयान बताया जा रहा है. महिला कोकीन के ओवरडोज लेने की वजह से बेहोश मिलीं और उनके पास 3 साल का बच्चा अकेला खेलता दिखाई दिया. 

who is emirati royal found

महराह अल नाहयान अबू धाबी के राजा अल नाहयान परिवार की बहू हैं. अल नाहयान संयुक्त अरब अमीरात के सबसे अमीर और शाही परिवारों में से एक है. Image Credit- SCREENGRAB

संयुक्त अरब अमीरात के शाही परिवार से जुड़ी एक महिला का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. महिला का नाम महराह अल नाहयान है और उनकी उम्र लगभग 32 साल है. उन्हें लंदन की एक सड़क पर बेहोशी की हालत में पाया गया था. उस समय उनके साथ मौजूद तीन साल का बच्चा सड़क के पास बिना जूतों के घूम रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला 13 जून 2026 को पश्चिमी लंदन का है. जब महिला नशे में धुत थी तो उनका बच्चा सड़क पर खेल रहा था, जिसे लोगों ने नोटिस किया और पुलिस को बताया. इसके बाद मामला अदालत तक पहुंच गया और हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान इस केस से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आईं.

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर बेहोश मिलीं महराह अल नाहयान

अदालत में बताया गया कि महराह अल नाहयान एक सड़क के पास रेलिंग के सहारे बेहोशी की हालत में मिली थीं. उनके पास एक दूसरे इंसान भी बेहोश पड़ा था, जबकि तीन साल का बच्चा पास में स्कूटर और खिलौने के साथ खेल रहा था. बच्चा बिना जूतों के सड़क पर घूम रहा था और उसका ट्रैफिक के करीब पहुंचने का खतरा था. इसलिए लोगों ने उस बच्चे को नोटिस किया और तुरंत पुलिस को बताया. 

तलाशी के दौरान महिला के पास मिला ड्रग्स लेने का सामान

मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से ड्रग्स लेने का सामान बरामद हुआ, लेकिन कोई सीधा अवैध ड्रग नहीं मिला. इसके बाद उन्हें प्रायरी क्लिनिक के वोकिंग सेंटर में भर्ती कराया ताकि महिला नशे को कंट्रोल कर सके.

विज्ञापन

अदालत में हुई सुनवाई

इस मामले पर साउथवार्क क्राउन कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान महराह अल नाहयान ने बच्चे को अनदेखा करने के आरोप को स्वीकार कर लिया है. बता दें उन्हें हर महीने 8000 पाउंड का भत्ता मिलता है. हालांकि, अभियोजक रियो पहलवानपोर ने अदालत को बताया कि राहगीरों ने देखा कि बच्चा अकेला और बिना जूतों के सड़क पर था.

फिर कोर्ट ने क्या फैसला लिया?

वकील ने कहा कि उन्हें अपनी इस गलती पर गहरा पछतावा है और वे अपनी इस लत से पूरी तरह बाहर आना चाहती हैं. उनका तीन महीने का रिहैब प्रोग्राम इसी महीने के आखिर में पूरा होने वाला है, जिसके बाद वे गिल्डफोर्ड इलाके में एक प्रॉपर्टी किराए पर लेकर डे-पेशेंट के रूप में अपना इलाज जारी रखेंगी. इसे देखते हुए महिला को दो साल के कम्युनिटी रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम को पूरा करने और 6114 पाउंड का जुर्माना भरने का आदेश दिया है. 

विज्ञापन

कौन हैं महराह अल नाहयान? 

महराह अल नाहयान (Mahrah Al Nahyan) संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सबसे अमीर और शाही परिवारों में से एक, अबू धाबी के राजा अल नाहयान परिवार की बहू हैं. वह शादी के जरिए इस शाही घराने से जुड़ी हैं. बता दें अल नाहयान परिवार का शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान कर रहे हैं जो यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ