IND W vs ZIM W: स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जीत के साथ किया आगाज, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से रौंदा

IND W vs ZIM W: स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 115 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम ने 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया.

IND W vs ZIM W

भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20 मुकाबला (PIC Credit - @BCCIWomen/x)

India Women vs Zimbabwe Women 1st T20I: स्मृति मंधाना ने अपनी कप्तानी पारी का आगाज शानदार जीत के साथ किया है. मंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में एकतरफा अंदाज में 4 विकेट से जीत दर्ज की. रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 115 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम ने 15.4 ओवर में ही 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की इस जीत की हीरो दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली. हालांकि, वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सकी, लेकिन इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे ने बनाए थे 114 रन

रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से की शार्ने मेयर्स ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, केलिस नधलोवु ने 44 गेंदों पर 42 रन बनाए. इन दोनों के अलावा, टीम का कोई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सकीं. वहीं, भारत की ओर से नंदनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए, जबकि अरुंधती रेड्डी, क्रांती गौड़ और श्री चरणी ने 1-1 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

दीप्ति शर्मा और निक्की प्रसाद ने खेली शानदार पारी

115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पारी का आगाज करने आई कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा अपने बल्ले का कमाल नहीं दिखा पाई और महज 14 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा. मंधाना सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद शेफाली वर्मा और अनुष्का शर्मा 4-4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. हरमनप्रीत कौर भी केवल एक रन बनाकर आउट हो गईं. भारत ने सिर्फ 19 रन के स्कोर पर पर चार विकेट गंवा दिए थे.

विज्ञापन

हालांकि, इसके बाद दीप्ति शर्मा और डेब्यूटांट निकी प्रसाद ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5वें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की. दीप्ति ने 37 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल रहे. वहीं, निक्की ने 35 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 39 रनों की पारी खेली. दीप्ती और निकी की पारियों के दम पर भारत ने 15.4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ