IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान हो गया है. 5 मैचों की खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए दो टीमों का चयन किया गया है. शुरुआती 3 मैच के लिए शुभमन गिल कप्तानी संभालेंगे. इसके बाद आखिरी दो मैच के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तानी का जिम्मा संभालना है. वनडे सीरीज के बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, ऐसे में तीन मैच के बाद भारत के कुछ खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट जाएंगे.
श्रेयस अय्यर को मिला मौका
श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है. वह 3 मैच में बतौर खिलाड़ी खेलेंगे, जबकि आखिरी 2 मैच में कप्तानी संभालेंगे. इसके अलावा टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली सभी 5 मैच के लिए शामिल किए गए हैं. वहीं, आखिरी 2 मैच के लिए कुमार कुशाग्र को भी मौका मिला है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया था. कुशाग्र ने दलीप ट्रॉफी में कई शानदार पारियां खेली थी. ऐसे में उनका चयन किया गया है.
पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर ( कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्रा (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.
टेस्ट टीम का भी हुआ ऐलान
भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है. चोटिल चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया गया है. इसके अलावा केएल राहुल, यशस्वी जायवाल को भी टीम में शामिल किया गया है.
पहला वनडे मैच 4 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा 19 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 नवंबर से खेला जाएगा.
भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल [वीसी], देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.