अमेरिका के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, 16 साल के हमलावर का भी शव बरामद

अमेरिका में फिर मास शूटिंग हुई है और इस बार स्कूल को निशाना बनाया गया है. युवक ने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. हमले में बच्चों की मौत होने की खबर है. वहीं हमलावर का शव भी बरामद हुआ है.

mass shooting | elementary school | america

पुलिस ने स्कूल के अंदर से हमलावर का शव भी बरामद किया है. Credit- ScreenGrab

अमेरिका के ओरेगन राज्य के बेंड शहर में गुरुवार को सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी हुई. इस घटना में कई लोग घायल हुए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस को स्कूल परिसर में संदिग्ध हमलावर मृत मिला. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी में एक वयस्क और तीन बच्चों की मौत हुई है. हालांकि, अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया कि मौतों की इस संख्या में संदिग्ध हमलावर भी शामिल है या नहीं.

विज्ञापन

यह घटना बेंड शहर के सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे हुई. बेंड शहर मध्य ओरेगन में स्थित है और पोर्टलैंड से करीब 280 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है. बेंड पुलिस विभाग ने बताया कि शुरुआती इमरजेंसी कॉल में बताया गया कि एक अज्ञात शख्स ने स्कूल में एक कार पर गोलियां चलाई हैं. पुलिस अधिकारी कुछ ही सेकंड में मौके पर पहुंच गए. वहां संदिग्ध व्यक्ति गोली लगने से मृत मिला.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ