Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ दिनों से टैरिफ के अलावा, यूक्रेन और रूस की जंग को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी मुलाकात की। हालांकि, उनकी मुलाकात का दोनों देशों की जंग पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। हाल ही में व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप बहुत दुखी हैं, लेकिन वह हैरान नहीं हैं।’
खुश क्यों नहीं हैं ट्रंप?
बुधवार रात को यूक्रेन की राजधानी के ऊपर रूस ने भीषण हमला किया। इन हमलों को रोकने के लिए ही ट्रंप अलग-अलग मीटिंग्स कर रहे थे, लेकिन पुतिन ने उनकी एक बात नहीं मानी। रूसी राष्ट्रपति के साथ अपनी मीटिंग को सफल बताने वाले ट्रंप अब इस हमले से नाराज और दुखी हैं। ये बात व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कही है। उन्होंने कहा कि ‘हमले से ट्रंप नाराज हैं, लेकिन वह हैरान बिल्कुल नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: ‘भारत चुका रहा है कीमत, सबको भुगतना पड़ेगा’, रूसी तेल खरीदने पर अमेरिकी सीनेटर की धमकी
पुतिन-जेलेंस्की की नहीं होगी मुलाकात
ट्रंप लगातार कोशिश कर रहे हैं कि यूक्रेन और रूस की जंग को रोका जाए, लेकिन वह अपनी कोशिशों में फेल होते नजर आ रहे हैं। ताजा हमले के बाद जर्मन चांसलर का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि ‘अब यह अब बिल्कुल साफ हो गया है कि पुतिन और जेलेंस्की की संधि के लिए जो मुलाकात होने जा रही थी, अब वह नहीं होगी।’
हमले में 19 लोगों की मौत
कैरोलिन लेविट ने ये भी कहा कि ट्रंप इस जंग को खत्म होते देखना चाहते हैं। इसके साथ ही जेलेंस्की और पुतिन भी चाहते होंगे। रूस के इस हमले में बच्चों समेत 19 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, रूस ने यूक्रेनी सैन्य ठिकानों पर लंबी दूरी के हमले किए हैं।
ये भी पढ़ें: ‘रोकें अंधाधुंध बमबारी, पुतिन करें जेलेंस्की से शांति वार्ता’, यूरोपीय संघ की रूस से अपील
संबंधित खबरें
9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
2 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
4 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
5 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
6 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
7 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
9 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
10 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
12 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
12 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines