'भारत चुका रहा है कीमत, सबको भुगतना पड़ेगा', रूसी तेल खरीदने पर अमेरिकी सीनेटर की धमकी

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ को दोगुना कर 50% कर दिया है, इसका कारण भारत द्वारा रूस से तेल खरीद जारी रखना बताया गया है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सोशल मीडिया पर भारत, चीन और ब्राज़ील जैसे देशों को चेतावनी दी है कि सस्ते रूसी तेल की खरीद से वे पुतिन की युद्ध मशीन को समर्थन दे रहे हैं और इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

US Senator Graham

US Senator Graham (Photo Source- X)

टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी दुनिया में चर्चाओं में हैं। अमेरिका ने पहले भारत पर 25% टैरिफ लगाया था, लेकिन रूस के साथ तेल कारोबार जारी रखने के कारण पेनाल्टी के तौर पर 25 प्रतिशत टैरिफ और लगा दिया। इस तरह भारत पर टैरिफ कुल 50% हो गया है। अब अमेरिकी सीनेटर ने उन देशों को चेतावनी दी है, जो रूसी तेल खरीद रहे हैं।

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि रूसी तेल खरीदने वाले देशों को परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत पुतिन का समर्थन करने का अंजाम भुगत रहा है। सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि भारत, चीन, ब्राजील और अन्य देश जो सस्ता रूसी तेल खरीदकर पुतिन की युद्ध मशीन को सहारा दे रहे हैं, उन्हें इसके दुष्परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने आगे लिखा कि इस समय आपको कैसा लग रहा है कि आपकी खरीद के कारण बच्चों सहित निर्दोष नागरिक मारे जा रहे हैं? भारत पुतिन को समर्थन देने की कीमत चुका रहा है। बाकी देशों को भी जल्द ही भुगतना पड़ेगा।

लिंडसे ग्राहम का यह पोस्ट तब आया जब रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलों से हमला किया, जिसमें दस से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ