Donald Trump: सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप दो बाइबलों पर अपने हाथ रखकर शपथ लेंगे। एक लिंकन बाइबल होगी, जो पहली बार 1861 में 16वें अमेरिकी राष्ट्रपति को शपथ दिलाने के लिए इस्तेमाल की गई थी। वहीं, दूसरी बाइबल ट्रंप को उनकी मां ने 1955 में दी थी। ट्रंप के जीत से पहले कई मुद्दे रहे हैं, जिसमें एक था अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालना। इसी के साथ 20 हजार समर्थकों के बीच ट्रंप ने टिकटॉक को लेकर भी एक बड़ा ऐलान किया है। जानिए अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप का पहला बड़ा फैसला क्या हो सकता है?
टिकटॉक बचाना है- ट्रंप
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण से पहले ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ रैली को संबोधित किया। उस दौरान उन्होंने टिकटॉक पर खुलकर बात की। ट्रंप ने कहा कि टिकटॉक मुझे पंसद है, इसे बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें बहुत सारी नौकरियां बचानी हैं, हम अपना बिजनेस चीन को नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि टिकटॉक को इस शर्त पर मंजूरी देने का फैसला किया है कि कंपनी का 50 प्रतिशत हिस्सा अमेरिका के पास होगा।
ये भी पढ़ें: Donald Trump दुनिया के झगड़े उलझाएंगे या सुलझाएंगे, भारत-चीन से कैसे होंगे अमेरिका के रिश्ते?
अवैध प्रवासियों पर होगा एक्शन?
चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप का एक मुद्दा अवैध प्रवासियों का भी था। एक बार फिर उन्होंने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि हम जल्दी ही अपने क्षेत्रों और सीमाओं पर दोबारा नियंत्रण हासिल करेंगे। अमेरिकी धरती पर रहने वाले हर अवैध विदेशी लोगों और प्रवासियों को देश से बाहर निकालेंगे।
इजराइल और हमास में कभी न होने देता जंग- ट्रंप
ट्रंप ने चुनावी रैलियों के दौरान इजराइल और हमास के बीच संघर्ष का मुद्दा भी उठाते रहे हैं। उन्होंने उसपर कहा कि मैं उस समय राष्ट्रपति होता तो इजराइल और हमास के बीच कभी जंग नहीं होती। ट्रंप ने सीजफायर पर कहा कि हमने पहला कदम उठाया, जिसकी वजह से युद्धविराम का समझौता हो पाया है।
ट्रंप की शपथ के बाद अवैध प्रवासियों पर एक्शन लेना ट्रंप का पहला कदम होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों के पास बिना पूरे डॉक्यूमेंट्स नहीं होंगे उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
7 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
8 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
10 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
23 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines