'पाकिस्तान से 'दोस्ती' का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी, सैन्य सहायता पर जताई आपत्ति

अमेरिका ने पाकिस्तान को सैन्य सपोर्ट पैकेज दिया है, जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है. अमेरिकी रक्षा मंत्री के सामने भारत के रक्षा मंत्री ने विरोध जताते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पाकिस्तान से दोस्ती का अमेरिका को अंजाम भुगतना पड़ सकता है.

Rajnath Singh | Pete Hegseth | Defence Sector

राजनाथ सिंह ने फिलीपींस में आयोजित समिट में अमेरिका के रखा मंत्री से मुलाकात की. (Credit-ANI)

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के सामने पाकिस्तान को सैन्य सहायता देने पर आपत्ति जताई है और चेतावनी भी दी है कि पाकिस्तान के साथ अमेरिका की दोस्ती और सहयोग का अंजाम बुरा होगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस के सेबू शहर में आयोजित 13वें आसियान डिफेंस मिनिस्टर्स मीटिंग प्लस (ADMM-प्लस) में अमेरिका के वार सेक्रेटरी पीट हेगसेथ से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को F-16 फाइटर जेट का पैकेज और मिलिट्री टेक्नोलॉजी देने पर चिंता व्यक्त की और कड़ा विरोध जताया. राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को अमेरिका के फाइटर जेट सपोर्ट पैकेज का भारत कड़ा विरोध करता है और इसे वापस लेने की अपील करता है.

विज्ञापन

अमेरिका का पाकिस्तान को 68.6 करोड डॉलर का पैकेज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और अमेरिका से लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करन के लिए मिल रहे पैकेज का वह दुरुपयोग कर सकता है. अमेरिका ने हाल ही में पाकिस्तान को 68.6 करोड डॉलर का पैकेज दिया है. जिसमें एवियोनिक्स अपग्रेड, क्रिप्टोग्राफिक मॉड्यूल, मिशन प्लानिंग टूल्स, स्पेयर पार्ट्स, सिम्युलेटर, ट्रेनिंग और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट शामिल हैं. इस पैकेज पाकिस्तान अपने करीब 70 पुराने F-16 फाइटर जेट्स को अपग्रेड करेगा और साल 2040 तक उन्हें एक्टिव मोड में ले आएगा. क्योंकि साल 2030 में वे विमान एक्सपायर हो जाएंगे, इसलिए पाकिस्तान उन्हें अपग्रेड करने की तैयारी में जुट गया है.

विज्ञापन

आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाने पर जोर दिया

राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है और आतंकवाद को संरक्षण भी देता है. अमेरिका को आतंकवाद के मुद्दे पर दोहरा रवैया नहीं अपनाना चाहिए, बल्कि आतंकवाद और आतंकी संगठनों को फंडिंग, ट्रेनिंग, सपोर्ट देने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनानी चाहिए. हालांकि हेगसेथ ने सीमा पार से भारत में फैलाए जा रहे आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष करने में समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई. लेकिन उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भारत का अनुभव आतंकवाद के खिलाफ क्लासरूम वाल या सैद्धांतिक ज्ञान नहीं है, बल्कि भारत पिछले कई सालों से सीमा पार से आने वाले आतंकियों से देश की रक्षा करता रहा है सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने से हासिल हुआ है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ