350000 जिंदगियों पर मंडराया मौत का संकट, 'सुपर अल नीनो' से भारत समेत दुनियाभर में पड़ेगी भीषण गर्मी

सुपर अल नीनो का खतरा बढ़ रहा है और भारत समेत कई देशों में मौतें हो सकती हैं. मार्च 2027 तक के लिए चेतावनी जारी करते हुए एक नक्शा जारी किया गया है, ताकि प्रभावित देश उन जगहों के बारे में पहले से जान सकें, जहां भीषण गर्मी से मौतें होने की आशंका है.

super el nino | pacific ocean | global weather

प्रशांत महासागर में जून 2026 से ग्लोबर वेदर पैटर्न अल नीनो बहुत मजबूती से एक्टिव है. Credit-AI

ग्लोबल वेदर पैटर्न ‘सुपर अल नीनो’ पूरी दुनिया पर मौत बनकर टूटने वाला है, क्योंकि इसके कारण पूरी दुनिया में इतनी भीषण गर्मी पड़ेगी कि साढ़े 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका है. ‘सुपर अल नीनो’ का खौफनाक असर अगले 5 महीने में ही दिख सकता है और भारत भी ‘सुपर अल नीनो’ के कारण डेथ रिस्क वाले देशों में शामिल है. ‘क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब’ ने सुपर अल नीनो को लेकर एक नक्शा जारी किया है, जो पूरी दुनिया के लिए बहुत बड़े खतरे की घंटी है. मैप के अनुसार सुपर अल नीनो का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. भारत समेत कई देश इसकी चपेट में आएंगे.

विज्ञापन

अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 के बीच खतरा बढ़ेगा

‘क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब’ के ‘अल नीनो हीट मॉर्टेलिटी ट्रैकर’ नामक नक्शे के अनुसार, प्रशांत महासागर में ‘सुपर अल नीनो’ एक्टिव है और इससे समुद्र के अंदर की सतह इतनी गर्म होगी कि पानी भी गर्म हो जाएगा और गर्म हवाएं भाप बनकर धरती की तरफ उड़ेंगी. अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 के बीच ऐसा होगाा, जिससे प्रशांत महासागर के आस-पास बसे देशों में भयंकर गर्मी पड़ेगी, जो जानलेवा साबित होगी. गर्मी से करीब 373000 से ज्यादा जानें जा सकती हैं. जिसमें से एक-तिहाई मौतें नाइजीरिया, भारत और ब्राजील में हो सकती हैं. सुपर अल नीनों का असर भारत पर सीधा पड़ने के आसार हैं.

विज्ञापन

3.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा समुद्र की सतह का पारा

‘क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब’ के अनुसार, सुपर अल नीनो बहुत बड़े खतरे की घंटी है, क्योंकि इसने पूर्वी-मध्य प्रशांत महासागर के पानी के तापमान को सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस (6 डिग्री फारेनहाइट से ज्यादा) से ज्यादा कर दिया. 18 से 24 अक्टूबर के बीच समुद्र की सतह का तापमान इतना था. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के अनुसार, नवंबर से जनवरी के बीच इस तापमान में 6 गुना ज्यादा इजाफा हो सकता है, जिसके चलते इतनी गर्मी बढ़ेगी कि धरती तक जलने लगेगी. इंसान झुलस जाएंगे और जानवर तो जलकर राख हो जाएंगे. यानी सुपर अल नीनो के भयानक विनाशकारी परिणाम भुगतने होंगे

9 महीनों में 857400 अतिरिक्त मौतों की आशंका

मैप के अनुसार, सुपर अल नीनो के असर के बारे में पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने 1996 से 2005 के बीच बने अल नीनो के असर का अध्ययन किया. दुनियाभर के 3700 इलाकों में रिसर्च की गई थी, जो प्रशांत महासागर और अल नीनो के दायरे में आते हैं. हर महीने रिसर्च को अपडेट किया जाता है और अगले 6 महीने के लिए मौसम के पूर्वानुमान दिए गए. इसी पूर्वानुमान के अनुसार, सुपर अल नीनो जून 2026 में शुरू हुआ था और मार्च 2027 तक भीषण गर्मी पड़ेगी, जिससे पूरी दुनिया में 857400 अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं, जो वैज्ञानिकों के अनुमान से 350000 ज्यादा है.

विज्ञापन

भारत समेत इन देशों में जाएंगी सबसे ज्यादा जानें

सुपर अल नीनो के असर से 9 महीनों में जितनी मौतें होने की आशंका है, उसमें आधी से ज्यादा मौतें अगले 6 महीने में होने की आशंका है. भीषण गर्मी का सबसे घातक असर नाइजीरिया पर पड़ सकता है, जहां 56000 से ज्यादा मौतें हो सकती हैं. नाइजीरिया के बाद भारत में भीषण गर्मी पड़ेगी, जिससे 55200 लोगों की जान जाने की आशंका है. इसके बाद इंडोनेशिया में 29300, ब्राजील में 19500, सूडान में 14700 लोगों की जान जाने का खतरा है. लेकिन नक्शा देखकर सरकारें अनुमान लगा सकती हैं कि जानलेवा गर्मी सबसे ज्यादा कहां पड़ेगी, ताकि लोगों की जान बचाने के उपाय किए जा सकें.

अल नीनो से निपटने के लिए पहले से तैयार रहें देश

क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब के सह-संस्थापक और यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में अर्थशास्त्र के मिल्टन फ्रीडमैन डिस्टिंग्विश्ड सर्विस प्रोफेसर, माइकल ग्रीनस्टोन कहते हैं कि सुपर अल नीनो और इसके असर का पूर्वानुमाल लगाकर नक्शा इलिए जारी किया गया है, ताकि पता चले कि कहां के लोग सबसे ज्यादा खतरे में हैं, ताकि लोगों की जान बचाने के लिए पहले से तैयार की जा सके. जून के बाद से अब तक सुपर अल नीनो के कारण इंडोनेशिया में जंगलों में आग लगी. भारत में मानसून सीजन में बारिश ही नहीं हुई. मध्य अमेरिका में सूखा पड़ा और अब दक्षिणी पश्चिमी अमेरिका में और भयानक तूफान और बारिश आने की आशंका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ