पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; महिला समेत 10 लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस में सवार महिला ने बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. उसे बेहतर इलाज के लिए दानो ढांढल स्थित बेसिक हेल्थ सेंटर से मीठी शहर के जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था.

PAK BLAST.jpg

अस्पताल जाते समय रास्ते में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया. Photo- X (@Aaishaa_Soomro)

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. थारपारकर जिले के नगरपारकर इलाके में मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया. धमाके के बाद एंबुलेंस में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से महिला समेत 10 लोगों की जान चली गई. मृतकों में वह महिला भी शामिल है, जिसे प्रसव के बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते अस्पताल पहुंचाया जा रहा था. घटना के बाद पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं.

विज्ञापन

मरीज को अस्पताल ले जाते समय हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस में सवार महिला ने बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. उसे बेहतर इलाज के लिए दानो ढांढल स्थित बेसिक हेल्थ सेंटर से मीठी शहर के जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया. हादसा इतना भयानक था कि एंबुलेंस में सवार कई लोगों की जान चली गई. घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई.

विज्ञापन

ड्राइवर सिलेंडर को कर रहा था इधर-उधर

थारपारकर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आरिफ अजीज जाफरी ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अब तक 10 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जानकारी में पता चला है कि एंबुलेंस का ड्राइवर वाहन के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर को एक जगह से दूसरी जगह कर रहा था. इसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया. हालांकि, सिलेंडर फटने की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए कोई लापरवाही जिम्मेदार थी या नहीं. अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ