डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, कैंसर रिसर्च में AI की मदद लेंगे डॉक्टर्स, साइन किया एग्जीक्यूटिव ऑर्डर

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक और एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन किया है, जो कैंसर रिसर्च और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ा है. उन्होंने मीडिया के सामने ऑर्डर पर साइन किए और इसे लागू करने का आदेश जारी किया. साथ ही उनके नए फैसले से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया.

Donald Trump | Cancer Research | Artificial Research

राष्ट्रपति ट्रंप आए दिन नए आदेश जारी कर रहे हैं.

विज्ञापन

Donald Trump New Order: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश साइन करके बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बच्चों कैंसर की रिसर्च में तेजी लाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने का आदेश दिया है, ताकि इस गंभीर बीमारी से लड़ने में मदद मिले. राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन किया और इसके बारे में बताते हुए बाल कैंसर के ट्रीटमेंट और रिसर्च में AI के मददगार साबित होने का दावा किया.

राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद बताई फैसले की वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि साल 2019 में उन्होंने चाइल्डहुड कैंसर डेटा कलेक्ट करने के लिए अपने अधिकारियों को कहा था. जब डेटा सामने आया तो काफी परेशान हुआ और देश से बीमारी का प्रकोप कम करने के लिए उपाय तलाशने शुरू किए. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर और MAHA आयोग द्वारा तैयारी की गई रिपोर्ट में उन्होंने कुछ सिफारिशें भी की थीं, जिनके आधार पर सरकारी स्तर पर चाइल्डहुड कैंसर रिसर्च के लिए इन्वेस्टमेंट बढ़ा रहा हूं. रिसर्च को सुपरचार्ज करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पूरा इस्तेमाल करने का निर्देश भी दे रहा हूं.

विज्ञापन

बच्चों-परिवारों को सशक्त बनाना मकसद

अमेरिका के हेल्थ सेक्रेटरी स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर ने कहा कि बाल कैंसर रिसर्च में सरकारी निवेश और AI के इस्तेमाल के इलाज के रास्ते खुलेंगे और बच्चों को बीमारी से मुक्त करने में सफलता मिलेगी. राष्ट्रपति ट्रंप का आदेश कैंसर के इलाज के रास्ते खोलने, परिवारों को सशक्त बनाने और हर बच्चे को स्वस्थ और मजबूत बनने का मौका देने का कदम है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल नवजात बच्चे से लेकर 19 साल के करीब 4 लाख बच्चे और किशोर कैंसर से ग्रस्ते हेाते हैं. ल्यूकेमिया, ब्रेन ट्यूमर, लिम्फोमा सामान्यत: फैलने वाले कैंसर हैं और न्यूरोब्लास्टोमा, विल्म्स ट्यूमर जानलेवा कैंसर हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ