हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नर्स से हेल्थ मिनिस्टर तक… दिल्ली एम्स की पूर्व छात्रा निशा ने रचा इतिहास! संभाला नेपाल का स्वास्थ्य मंत्रालय

निशा मेहता ने 27 मार्च को स्वास्थ्य मंत्री के रूप में शपथ ली, और उनसे नेपाल की स्वास्थ्य व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधारों की उम्मीद की जा रही है.

विज्ञापन

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ‘कॉलेज ऑफ नर्सिंग’ की पूर्व छात्रा निशा मेहता को पड़ोसी देश नेपाल का नया स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया है. एम्स दिल्ली ने एक बयान में कहा, ‘यह उल्लेखनीय उपलब्धि संस्थान और संपूर्ण नर्सिंग समुदाय के लिए बड़े गर्व का पल है. बेडसाइड नर्सिंग से लेकर एक प्रमुख पॉलिसी मेकिंग भूमिका तक मेहता की यात्रा नर्सिंग पेशे के बढ़ते दायरे और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है.’

निशा मेहता ने साल 2006 से 2010 के बीच दिल्ली एम्स से बी.एससी. ऑनर्स (नर्सिंग) की डिग्री हासिल की थी.

यह भी पढ़ें : नेपाल के पूर्व PM ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का बड़ा एक्शन

विज्ञापन

एम्स प्रशासन ने रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में निशा की तारीफ करते हुए कहा कि संस्थान में अपने छात्र जीवन के दौरान ही उन्होंने असाधारण नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना का परिचय दिया था.

निशा मेहता ने 27 मार्च को स्वास्थ्य मंत्री के रूप में शपथ ली, और उनसे नेपाल की स्वास्थ्य व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधारों की उम्मीद की जा रही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : New Education Reforms: नेपाल का एजुकेशन सिस्टम बदला, PM बालेन शाह ने की शिक्षा सुधारों की घोषणा

निशा मेहता की यह नियुक्ति नेपाल की राजनीति में आए एक बड़े बदलाव का हिस्सा है. नेपाल में हाल ही में हुए चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. 5 मार्च को हुए मतदान में RSP ने प्रतिनिधि सभा की 275 सीटों में से 182 पर कब्जा कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : नेपाल में ‘बालेन’ युग की शुरुआत, रैपर से राजनेता बने बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री पद की ली शपथ

यह नई सरकार उस जनाक्रोश के बाद बनी है, जिसने पिछले साल सितंबर में पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका था. नेपाल के ‘जेन-जी’ ने भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए थे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola