सूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत; मिस्त्र की वायुसेना पर लगाया आरोप

सूडान में सोने की खदान पर फिर हमला हुआ है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल भी हुए हैं. मिस्त्र की वायुसेना पर मिसाइलों से हमला करने के आरोप सूडान ने लगाए हैं. पिछले महीने भी 2 बार सूडान की सोने की खदान पर हमला हुआ था, जिसमें कई लोगों ने जान गंवाई थी.

gold mine | missile attack | sudan

सूडान की सोने की खदानों पर पिछले डेढ़ महीने में कई बार हमले हो चुके हैं. Credit- SCREENGRAB (X-Rich Tedd)

सूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से हमला किया गया है, जिसमें अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. हवाई हमला नॉर्थ सूडान में मिस्त्र की सीमा पर बनी सोने की खदान पर हुआ है और हमले के आरोप मिस्त्र की वायुसेना पर लगे हैं. सूडान और मिस्त्र की सीमा से लीबिया की सीमा भी लगती है, लेकिन सूडान ने हवाई हमले का शक मिस्त्र की वायुसेना पर जताया है. हमले के प्रत्यक्षदर्शी अब्देल-अजीज यूसुफ ने बताया कि शनिवार सुबह पहाड़ी इलाके में बनी सोने की खदान में मजदूर काम कर रहे थे और बाहर लोग रोजमर्रा के काम करने में जुटे थे. इस दौरान अचानक एक के बाद एक मिसाइलें गिरीं और जोरदार धमाके हुए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

सूडान के आरोपों पर मिस्त्र ने प्रतिक्रिया नहीं दी

बता दें कि मिस्त्र की वायुसेना ने सूडान के आरोपों का कोई जवाब नहीं दिया है और न ही मिस्त्र के विदेश मंत्रालय ने मामले में कोई टिप्पणी की है. लेकिन सूडान का कहना है कि सीमा पार से हुआ हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन होगा. सोशल मीडिया पर सूडान में हमले के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें सोने की खदान के आस-पास मलबा देख सकते हैं. जमीन पर पड़े खून से लथपथ शव और कुछ कफन में लिपटे शव देख सकते हैं. सूडान की सेना और अर्धसैनिक बल के बीच लंबे समय से गृहयुद्ध जारी है, जिसके तहत हमले की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. गत शुक्रवार को भी सूडान के ब्लू नाइल स्टेट में आर्मी के कब्जे वाले इलाके में विस्थापित शिविर पर ड्रोन अटैक हुआ था, जिसमें 31 लोग मारे गए थे.

विज्ञापन

सूडान के लोगों पर मिस्त्र में सोने की तस्करी के आरोप

बता दें कि सूडान में सोने की खदानों आजीविका का मुख्य स्त्रोत हैं, लेकिन सोने की खदानों पर कब्जे को लेकर हिंसक संघर्ष जारी है. क्योंकि सोने की खदानों से बहुत बड़े स्तर पर तस्करी भी की जाती है. अर्धसैनिक संगठन रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) दारफुर और कोर्डोफान इलाकों की खदानों से सोने की तस्करी करके पैसे जुटाती हैं. संयुक्त राष्ट्र की साल 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, सूडान में खदानों से निकले 50 प्रतिशत सोने को अवैध तरीके से देश से बाहर भेजा गया था. इसलिए सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई गई है. वहीं सीमा पर होने वाले टकराव से खनिकों की जान को खतरा पैदा हो रहा है. सूडान के लोगों पर मिस्त्र जाकर सोने की तस्करी करने के आरोप लगे हैं, जिस कारण संघर्ष होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ