Upcoming Cars in This Week: इस हफ्ते आ रहीं Mahindra XUV से Renault Duster Hybrid तक 6 नई कारें, देखें लॉन्च डेट और फीचर्स

भारतीय ऑटो बाजार में 12 से 17 अक्टूबर 2026 के बीच 6 नई कारों और अपडेटेड मॉडल्स पर नजर रहेगी. इस लिस्ट में Volvo EX90 और ES90 इलेक्ट्रिक कारें, Toyota Glanza Facelift, Mahindra XUV 3XO CNG, नई Audi Q3 और Renault Duster Hybrid शामिल हैं. यहां जानें इन कारों की संभावित लॉन्च डेट, इंजन, रेंज, माइलेज और प्रमुख फीचर्स.

upcoming car launches October 2026

भारत में इस हफ्ते कौन-कौन सी कार लॉन्च होने वाली हैं? (Image: AI)

भारत में इस हफ्ते कई कार कंपनियां नई फीचर्स के साथ अपनी कार लॉन्च करने जा रही है, जिसमें कई बड़े ब्रांड्स का नाम शामिल है. 12 से 17 अक्टूबर 2026 के बीच कई नए मॉडल और अपडेट आने की उम्मीद है, इस लिस्ट में वोल्वो (Volvo) की दो इलेक्ट्रिक कारें, टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza) का फेसलिफ्ट वर्जन, महिंद्रा XUV 3XO CNG (Mahindra SUV 3XO CNG), नई जेनरेशन की ऑडी Q3 (AUDI Q3) और रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड (Renault Duster Hybrid). शामिल हैं. माना जा रहा है कि भारत में लॉन्च होने जा रही इन कारों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

वोल्वो EX90 (Volvo EX90)

इस हफ्ते उम्मीद है कि 12 अक्टूबर को भारत में वोल्वो अपनी इलेक्ट्रिक SUV, EX90 लॉन्च करेगी. माना जा रहा है कि इस तीन-रो वाली इलेक्ट्रिक SUV के ‘अल्ट्रा’ वेरिएंट में 106kWh का बैटरी पैक और डुअल इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिल सकती है. साथ ही, इस कार में 456hp की पावर और 670Nm का टॉर्क मिल सकता है और स्पेसिफिकेशन के आधार पर इसकी रेंज 625 km तक हो सकती है. केबिन की फीचर्स की बात करें, तो इसमें 14.5-इंच का टचस्क्रीन, 9-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और प्रीमियम Bowers & Wilkins साउंड सिस्टम भी मौजूद होगा और अन्य कई एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी मिल सकती है.

वोल्वो ES90 (Volvo ES90)

12 अक्टूबर के आसपास भारत में वोल्वो की ES90 इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च होने की उम्मीद है. इंटरनेशनल मार्केट में यह लग्जरी EV 92kWh और 106kWh बैटरी ऑप्शन के साथ आती है, और इसके अलग-अलग वर्शन के हिसाब से पावर आउटपुट 333hp से 680hp तक होता है. इसमें मौजू फीचर्स की बात करें तो, इसमें 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर है और यह 350kW तक DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और साथ ही, टॉप-स्पेक वर्शन की WLTP साइकल के अनुसार रेंज 696km तक होने का दावा किया गया है.

विज्ञापन

टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट Toyota Glanza Facelift

माना जा रहा है कि टोयोटा 14 अक्टूबर 2026 को अपनी ग्लैंजा फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर सकता है. इस प्रीमियम हैचबैक का बेस मारुति सुजुकी बलेनो जैसा ही है और इसमें भी बलेनो की तरह ही स्टाइलिंग और फीचर्स में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. फीचर्स की बात करें, तो फेसलिफ्टेड ग्लैंजा में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ-साथ CNG का ऑप्शन भी मिलने की उम्मीद है.

Mahindra XUV 3XO CNG

Mahindra 15 अक्टूबर को XUV 3XO CNG लॉन्च करने जा रही है. यह कंपनी की पहली SUV होगी जिसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG पावरट्रेन मिलेगा, जिससे मौजूदा पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक लाइनअप में एक और विकल्प जुड़ जाएगा.

विज्ञापन

Audi Q3

Audi Q3 भारत में 16 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होने वाली है. इस नई SUV की लंबाई 4,531mm है और इसका व्हीलबेस 2,681mm है. इसमें बड़ी ऑक्टागोनल ग्रिल, स्प्लिट मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स, 18-इंच के अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड रियर LED लाइट बार जैसे फीचर्स होंगे. इतना ही नहीं, इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 201bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क देगा. यह इंजन 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है और साथ ही, लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे. इस कार में Audi ने कई और फीचर्स दिए हैं जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करेंगे.

रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड (Renault Duster Hybrid)

रेनॉल्ट डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 17 अक्टूबर, 2026 को भारत में लॉन्च होने वाली है और जिसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है. इसमें 1.8-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh की बैटरी होगी, जो कुल मिलाकर 160PS की पावर देगी. इस सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम में खास मल्टी-मोड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. रेनॉल्ट का यह भी दावा है कि यह SUV शहर में ड्राइविंग के दौरान 80% तक सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है, जिससे ये बाकी हाइब्रिड कारों को टक्कर देगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ