IND vs WI: तिलक वर्मा ने तीसरे टी-20 मैच में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, रोहित-विराट के खास क्लब में हुए शामिल

IND vs WI: टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी मौजूदा समय में कैच छोड़ना है. भारतीय फील्डरों की ये गलतियां टीम को बहुत ज्यादा भारी पड़ रही है. हालांकि इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने फील्डिंग में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसमें तिलक वर्मा का नाम भी शामिल है.

Tilak Varma
1 / 6
Tilak Varma ने फील्डिंग में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है (Pic Credit- ANI)

 

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के टी-20 उपकप्तान तिलक वर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. फील्डिंग में तिलक ने बहुत ही कमाल किया है. उन्होंने 2 शानदार कैच पकड़कर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. इसी के साथ वो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो गए हैं. इस लिस्ट में तिलक के पास दिग्गजों को भी पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है. (Pic Credit- ani)

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 2 / 6

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में टॉप पर नजर आ रहा है. रोहित ने टी-20 इंटरनेशनल में कुल 65 शानदार कैच पकड़ा है. हिटमैन ने बहुत ही कमाल की फील्डिंग की है. खासकर स्लिप में लंबे समय तक रोहित शर्मा ने फील्डिंग की थी. हिटमैन ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फौरन बाद ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा बोल दिया था. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या 3 / 6

तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं. पांड्या ने टी-20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 64 कैच पकड़ा है. हालांकि पांड्या के पास इस लिस्ट में टॉप पर जाने का सुनहरा मौका है. फिलहाल पांड्या इंजरी के कारण टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. लेकिन वो जल्द ही टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. (Pic Credit- Instagram/hardikpandya93)

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव 4 / 6

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं. सूर्या फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. सूर्यकुमार ने अब तक टी-20 इंटरनेशनल में कुल 58 कैच पकड़े हैं. सूर्यकुमार यादव की फिलहाल टीम इंडिया में वापसी बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. (Pic Credit- Ani Generated) 

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली 5 / 6

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी इस खास लिस्ट का हिस्सा हैं. विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर नजर आ रहे हैं. कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है. लेकिन उससे पहले उन्होंने कुल 54 कैच पकड़े थे. कोहली भी टीम इंडिया के बहुत ही शानदार फील्डरों में से एक रहे हैं. कोहली हालांकि बाउंड्री के पास बहुत ज्यादा फील्डिंग करते थे. (Pic Credit- ANI) 

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा 6 / 6

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा उपकप्तान तिलक वर्मा का नाम भी इस लिस्ट में अब शामिल हो गया है. टी-20 इंटरनेशनल में तिलक वर्मा ने अब तक कुल 50 कैच पकड़े हैं. तिलक वर्मा इस लिस्ट में अभी और ऊपर जा सकते हैं. तिलक के पास इस लिस्ट में नंबर 1 तक जाने का भी सुनहरा मौका है. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन