---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

New Education Reforms: नेपाल का एजुकेशन सिस्टम बदला, PM बालेन शाह ने की शिक्षा सुधारों की घोषणा

Nepal Education Reforms: नेपाल के नए प्रधानमंत्री पद संभालते ही एक्शन मोड में हैं। पहले उन्होंने छात्र आंदोलन में जान गंवाने वाले छात्रों पर गोलियां चलाने के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व गृह मंत्री और पूर्व बिजली मंत्री को गिरफ्तार किया था। अब उन्होंने शिक्षा सुधारों की घोषणा की है।

---विज्ञापन---

Nepal New Education Reforms: नेपाल के एजुकेशन सिस्टम में बदलाव किए गए हैं। नेपाल मे नए प्रधानमंत्री बालेन शाह ने शिक्षा सुधारों की घोषणा की है। नेपाल में एजुकेशन सिस्टम की सूरत बदलने के लिए 100 दिन का एक्शन प्लान बनाया है। बालेन शाह का मकसद नेपाल के एजुकेशन सिस्टम को इंटरनेशनल लेवल पर लोकप्रिय बनाकर राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। देश की शिक्षा व्यवस्था में राजनीतिकरण को खत्म करना है।

स्कूलों-कॉलेजों में छात्र राजनीति प्रतिबंधित

प्रधानमंत्री बालेन शाह ने शनिवार देर रात शिक्षा सुधारों के लिए एक्शन प्लान जारी किया। एक्शन प्लान के अनुसार, अब नेपाल के स्कूलों और विश्वविद्यालयों में छात्र संगठन नहीं होंगे और न ही छात्र राजनीति होगा। देश के शिक्षण संस्थान अब राजनीति का अखाड़ा नहीं, बल्कि सिर्फ ज्ञान का केंद्र बनेंगे। देशभर में विदेशी नामों से चल रहे स्कूलों ऑक्सफोर्ड, ‘सेंट जेवियर्स’ आदि को भी अपना नाम बदलना होगा, ताकि नेपाल को संस्कृति को पहचान मिले।

---विज्ञापन---

नेपाल में ‘बालेन’ युग की शुरुआत, रैपर से राजनेता बने बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री पद की ली शपथ

बालेन शाह के एक्शन प्लान की 5 बड़ी बातें

1. नेपाल में अब छात्र राजनीति पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। राजनीतिक दलों के छात्र संगठनों पर बैन लगा दिया गया है। अब अगले 60 दिनों के भीतर छात्र संगठनों को अपने अपने ऑफिस स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी से बंद करने या हटाने होंगे।

---विज्ञापन---

2. स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट काउंसिल बनाई जाएंगी। इसके लिए 90 दिन का समय दिया गया है।

3. नेपाल में ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के लिए अब नेपाल का नागरिक होने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। अब नेपाल के कॉलेज, यूनिवर्सिटी में किसी भी देश के नागरिक एडमिशन ले सकेंगे।

---विज्ञापन---

4. देश में ऑक्सफोर्ड, पेंटागन और सेंट जेवियर्स जैसे विदेशी नामों से चले रहे शिक्षण संस्थानों को नाम बदलकर ‘मौलिक नेपाली नाम’ रखना होगा।

5. नेपाल में अब 5वीं क्लास तक कोई एग्जाम नहीं होगा। अब विश्वविद्यालयों के परीक्षा परिणाम भी समय पर जारी किए जाएंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 29, 2026 01:03 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola