Canadian cop attacking Hindu worshippers cleared of any wrongdoing: कनाडा पुलिस ने शुक्रवार को उस पुलिसकर्मी को क्लीन चिट दे दी है जो एक वीडियो में हिंदू मंदिर में प्रदर्शनकारियों पर हमला करते दिख रहा था। कनाडा पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि जिस पुलिसकर्मी पर आरोप लगा वह तो अपनी ड्यूटी कर रहा था।हाल ही में एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें कनाडा पुलिस और ब्रैम्पटन मंदिर में विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ भारतीय दिख रहे थे।
इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी कथित प्रदर्शनकारी पर हमला करता और उसे लात-घूंसे मारते दिख रहा था। कनाडा पुलिस ने कहा कि हाथापाई की जांच में पाया गया कि अधिकारी एक ऐसे व्यक्ति को निहत्था करने का प्रयास कर रहा था, जिसने अपना हथियार छोड़ने से इनकार कर दिया था और वह पुलिसकर्मियों से उलझ रहा था।
ये भी पढ़ें: ‘वो ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे, रोहिंग्या बुला रहे…’, ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?
पुलिसकर्मी ने कुछ गलत नहीं किया
पुलिस ने आगे कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर तनाव बढ़ रहा था। तनाव के बाद लोगों की सुरक्षा खतरे में आ गई थी। आगे पुलिस ने कहा कि मौके पर हालत देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने सभी लोगों की सुरक्षा के लिए उन सभी चीजों को जब्त करने का फैसला लिया, जिनका इस्तेमाल हथियार के रूप में किया जा सकता था। कनाडा पुलिस ने शुक्रवार को दिए अपने बयान में कहा कि पुलिसकर्मी ने कुछ गलत नहीं किया है और वह अपनी ड्यूटी का सही तरीके से करने की कोशिश कर रहा था।
ब्रैम्पटन के हिंदू मंदिर के बाहर हुआ था हमला
बता दें कुछ खालिस्तानी समर्थन बैनर लेकर ब्रैम्पटन के हिंदू मंदिर में पहुंचे थे। यहां कुछ मंदिर समर्थकों ने उन्हें ऐसा करने से रोका था। खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों पर कथित तौर पर मंदिर के बाहर हिंदू लोगों पर हमला करने और उनकी लाठी-डंडो से पिटाई करने का आरोप लगा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खालिस्तानी हमलावरों की भीड़ से एक पुलिसकर्मी आगे आता है कि हिंदू मंदिर समर्थकों पर हमला करता है।
ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में 2 दिन घना कोहरा, गड़गड़ाहट-बिजली गिरने के साथ बरसेंगे बादल
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
2 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
3 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
5 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
6 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
7 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
10 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
13 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
13 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
13 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines