'वो ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे, रोहिंग्या बुला रहे...', 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

Dhirendra Shastri Reaction on ‘Batenge Toh Katenge’: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारा दे रहे हैं। इस पर अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की प्रतिक्रिया आई है। इसके बारे में जानते हैं।

Dhirendra Shastri

अपनी प्रतिक्रिया देते धीरेंद्र शास्त्री।

Madhya Pradesh News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के नारे पर अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमने किसी राजनेता के बयान पर कोई जवाब नहीं दिया है। क्योंकि वह हमारा रास्ता नहीं है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महात्मा होने के नाते अच्छा नारा दिया है। लोगों ने इसे अपनी-अपनी दृष्टि से देखा। हमने ऐसी दृष्टि से देखा कि अगर हम भारतीय बटेंगे तो चीन और पाकिस्तान वाले हमें काटेंगे। यह सही भी है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। हिंदुस्तानी होने के नाते यह सही है।

हमारे देश में बहुत प्राइवेट तरीके से षड्यंत्र चल रहा है। विधर्मी लोग जिन्हें वंदे मातरम बोलने से दिक्कत है। जिन्हें राष्ट्रगान गाने से दिक्कत है। जिन्हें गजवा-ए-हिंद चाहिए। वे अपनी संख्या बढ़ा रहे हैं, बच्चे भी ज्यादा पैदा करते हैं और विदेश से भी अपने मित्रों रोहिंग्याओं को बुलाकर वोट बैंक बढ़ा रहे हैं। भारत की सरकार के अलावा हमको और आपको जागना पड़ेगा।

कुंभ में दूसरे धर्म के लोगों के दुकान लगाने के मुद्दे पर शास्त्री ने कहा कि हमारे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? जब हमें मक्का-मदीना में नहीं जाने दिया जाता तो दूसरे धर्म के लोगों को कुंभ में क्यों आना है? आप इतने ही उदारवादी हो तो मक्का मदीना में हमारी दुकानें लगवा दो। आपकी मजारों के सामने हमारे गरीबों की दुकान नहीं लगती।

मूत्र कांड को लेकर की टिप्पणी

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि संतों की महिमा का आपको पता नहीं तो आप फिर वहां जाकर करोगे क्या? मूत्र कांड को लेकर भी उन्होंने टिप्पणी की। इस देश में कट्टर हिंदुओं की कमी है, पहले हमें कट्टर बनना है फिर सभी मंदिर हमारे हो जाएंगे। जात-पात की विदाई करो। हम सब हिंदू भाई-भाई हैं और भेदभाव जड़ से मिटाना है। 21 से हम 29 नवंबर तक हिंदुओं को जगाने के लिए वे 160 किलोमीटर की यात्रा निकालेंगे। बागेश्वर धाम से लेकर राम राजा ओरछा तक यात्रा निकलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ