यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में 2 दिन घना कोहरा, गड़गड़ाहट-बिजली गिरने के साथ बरसेंगे बादल

Aaj Ka Mausam : देश में धीरे-धीरे ठंड दस्तक दे रही है। कई राज्यों में धुंध की मोटी-मोटी चादरें बिछेंगी और तापमान में भी गिरावट आएगी। दूसरी तरफ बारिश भी ठंड के कहर को और बढ़ाएगी। इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

Weather Forecast

देश में धुंध को लेकर आईएमडी का अलर्ट।

Weather Forecast : देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा और तापमान भी गिरने लगा। दक्षिणी राज्यों में गड़गड़ाहट और बिजली गिरने के साथ जमकर बादल भी बरसेंगे। ठंड धीरे-धीरे देश को तीन ओर से अपनी चपेट में ले रही है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट जारी किया है।

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत के अधिकांश स्थानों पर अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में अगले 2 दिनों के दौरान रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे छाए रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

इन राज्यों में छाएगी धुंध

बिहार, हरियाणा और पंजाब में 17 नवंबर की सुबह तक रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16-17 नवंबर को धुंध की चादरें बिछी रहेंगी। पश्चिमी राजस्थान और बिहार में 18 नंवबर को भी फॉग रहेगा। हिमाचल प्रदेश में 17 से 19 नवंबर और पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 17 तारीख को सुबह के समय कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

भारत के दक्षिण-पूर्वी सिरे और श्रीलंका के पश्चिमी तट के बीच स्थित मन्नार की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका तट पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं के रूप में एक पश्चिम विक्षोभ भी एक्टिव है, जिससे देश के दक्षिणी राज्यों में 16-17 नवंबर को गड़गड़ाहट-बिजली गिरने के साथ जमकर बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तरी पंजाब में हल्की बारिश और तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ