World News: ब्रिटिश एयरवेज के एक क्रू मैनेजर पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इनफ्लाइट लीड की पोस्ट पर काम करने वाले अमरदीप धारीवाल पर यौन उत्पीड़न के तीन और रेप के दो मामलों में आरोप लगे हैं। 53 वर्षीय अमरदीप धारीवाल लंबे समय तक एयरलाइन के साथ जुड़े और दुनिया भर की यात्रा की। हालांकि अब वह एयरलाइन के साथ नहीं जुड़े हैं।
ये भी पढ़ेंः हमलावर रयान राउथ कौन? जिसने Donald Trump पर AK-47 से चलाई गोलियां
थेम्स वैली पुलिस ने एक मामले में जांच के दौरान धारीवाल को गिरफ्तार किया। धारीवाल पर लगा एक आरोप बर्क्स के ब्रैकनेल में हुई कथित यौन उत्पीड़न की घटना से जुड़ा है। वहीं दो आरोप 2018 के बाद ब्रिटेन के बाहर हुई दो घटनाओं से जुड़े हैं।
पश्चिमी लंदन के साउथहॉल के रहने वाले धारीवाल को कोर्ट में पेश किया गया है। ब्रिटिश एयरलाइंस के साथ अपने करियर के दौरान अमरजीत धारीवाल को लोग Amo के नाम से जानते और पहचानते थे। अमरजीत धारीवाल के खिलाफ अगले साल रीडिंग क्राउन कोर्ट में ट्रायल चलेगा।
ये भी पढ़ेंः Bill Gates से तलाक के 3 साल बाद कितनी बदलीं Melinda? पूर्व पत्नी ने रिवील की सच्चाई
पिछले साल ब्रिटिश एयरवेज की एक महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया था कि सुदूर पूर्व में फ्लाइट के ठहराव के दौरान एक सहकर्मी ने उसके साथ रेप किया था। कर्मचारी ने कहा था कि नाइट आउट के बाद फ्लाइट के एक अन्य कर्मचारी ने उसके होटल के कमरे में हमला कर दिया। इसके बाद ब्रिटिश एयरवेज की क्राइसिस टीम को भेजा गया था।
इससे पहले ब्रिटिश एयरवेज की एक और महिला कर्मचारी ने इसी क्षेत्र में फ्लाइट के एक पायलट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इन दोनों महिला कर्मचारियों से पहले एक और महिला कर्मचारी ने महीने भर पहले आरोप लगाया था कि कैरेबियन इलाके में उसके साथ रेप हुआ था। सूत्रों के हवाले से ब्रिटिश अखबार द सन ने लिखा है कि यौन उत्पीड़न के आरोपों से ब्रिटिश एयरवेज की हालत बहुत खराब हो गई है।
संबंधित खबरें
कौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
30 mins agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
1 hr agoबांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले क्यों मचा बवाल? हिंदू मंदिर में तोड़ी गईं 7 मूर्तियां
2 hrs ago'नमाज पढ़ी और पीछे से मारा चाकू', फ्लाईदुबई के 'हीरो' स्मित मच्छार का खुलासा, इजरायली PM नेतन्याहू ने की वीडियो कॉल
3 hrs agoअमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
17 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
21 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
22 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
1 day agoAaj Ki Taaza Khabar: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण रोहतांग से मनाली तक ट्रैफिक जाम
1 day agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines