Bill Gates से तलाक के 3 साल बाद कितनी बदलीं Melinda? पूर्व पत्नी ने रिवील की सच्चाई

Melinda Gates on Divorce with Bill Gates: बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स को अलग हुए 3 साल हो चुके हैं। इन 3 सालों में मेलिंडा गेट्स की जिंदगी कितनी बदली है? क्या वो बिल गेट्स से अलग होकर खुश हैं? मेलिंडा गेट्स ने अब इस सवाल पर चुप्पी तोड़ी है।

Bill gates and Melinda Gates
विज्ञापन

Melinda Gates on Divorce with Bill Gates: बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स के तलाक को 3 साल हो चुके हैं। दुनिया के सबसे महंगे तलाक में से एक बिल और मेलिंडा गेट्स के अलगाव ने खूब चर्चा बटोरी थी। 27 साल की हैप्पी मैरिड लाइफ के बाद दोनों ने अचानक अलग होने का ऐलान करके सबको चौंका दिया था। हालांकि बिल गेट्स से तलाक के बाद मेलिंडा फ्रेंच गेट्स के जीवन में क्या बदलाव आए हैं? 3 साल बाद मेलिंडा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

अब मेरी अलग पहचान – मेलिंडा

एक इंटरव्यू के दौरान मेलिंडा गेट्स ने अपनी नई जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। उनका कहना है कि इस तलाक के बाद उनका अस्तित्व पूरी तरह से बदल चुका है। अब लोग उन्हें बिल गेट्स की पत्नी के तौर नहीं बल्कि उनके खुद के नाम से जानते हैं। मेलिंडा गेट्स ने कहा कि अब मैं सबसे अपनी पहचान के साथ मिलती हूं। सच कहूं तो इससे बहुत अच्छा ऐहसास होता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bill Gates (@thisisbillgates)

मेलिंडा गेट्स की जिंदगी का बेस्ट पार्ट

मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने कहा कि जब मैं बिल गेट्स के साथ प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के ऑफिस में जाती थी तो लोग पहले उनसे मिलते थे और बाद में मेरी तरफ देखते थे। मुझे बीच में बोलना पड़ता था, तब लोगों का ध्यान मेरी तरफ जाता था कि मैं भी यहां मौजूद हूं। मैंने कई दशकों तक लोगों का यह बर्ताव झेला है। मगर अब बिल गेट्स से अलग होने के बाद मेरी खुद की पहचान है और लोग मुझसे मिलने के मेरे पास आते हैं ना कि बिल गेट्स की वजह से। यह मेरी जिंदगी का सबसे बेस्ट पार्ट है।

विज्ञापन

कमला हैरिस का समर्थन

बता दें कि बिल गेट्स के तलाक के बाद मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने बिल और मेलिंडा फाउंडेशन भी छोड़ दिया। अब वो अपनी खुद की कंपनी पर फोकस करती हैं। मेलिंडा गेट्स का पूरा ध्यान महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं पर है। इसके अलावा वो अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी समर्थन करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ