हमलावर रयान राउथ कौन? जिसने Donald Trump पर AK-47 से चलाई गोलियां

Who is Ryan Wesley Routh: अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले युवक को पकड़ लिया है। एफबीआई के अनुसार वह मजदूरी का काम करता है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर ट्रंप के खिलाफ पोस्ट भी करता था।

Donald Trump Assassination Attempt

Ryan Wesley Routh

विज्ञापन

Donald Trump Assassination Attempt: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फिर हमला हुआ है। सीएनन के अनुसार यह हमला फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में ट्रंप के इंटरनेशनल गोल्फ क्लब के पास हुआ। सीक्रेट सर्विस ने बताया कि ट्रंप फिलहाल सुरक्षित हैं। घटना की जांच एफबीआई कर रही है। एफबीआई इस घटना को हत्या की कोशिश के तौर पर देखे रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर के पास से एक नली वाली एके 47 जैसी राइफल और गोप्रो कैमरा बरामद हुआ है।

सीक्रेट सर्विस के अनुसार हमला उस वक्त हुआ जब ट्रंप 5वें होल के पास गोल्फ खेल रहे थे। हमलावर ट्रंप से महज 500 गज की दूरी पर था। इसके बाद एजेंट ने उस पर फायरिंग की तो वह बदूंक छोड़कर काली एसयूवी से फरार हो गया। सीक्रेट सर्विस ने बाद में आरोपी को एक हाईवे पर घेरकर अरेस्ट कर लिया। घटना भारतीय समयानुसार रविवार रात 11ः30 बजे की है जबकि उस वक्त अमेरिका में दोपहर के 2 बजे रहे थे।

Advertisment

ट्रंप का विरोधी था हमलावर

न्यूयाॅर्क टाइम्स के अनुसार हमलावर का नाम रयान वेस्ले राउथ है। जो कि मजदूरी का काम करता है। जानकारी के अनुसार उसका कोई मिलिट्री बैकग्राउंड नहीं था। हालांकि वह 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध में भाग लेने की इच्छा जता चुका है। बीबीसी के अनुसार राउथ के पकड़े जाने के बाद उसका फेसबुक और एक्स अकाउंट बंद कर दिया गया है। उसने सोशल मीडिया पर ट्रंप के खिलाफ कई पोस्ट भी किए थे। इसके अलावा उसने डेमोक्रेटिक पार्टी को समर्थन दिया था। राउथ यूक्रेन के लिए फंड जुटाने वाले कार्यक्रम में भी शामिल था। वह पिछले साल यूक्रेन गया था उसने इससे जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

2002 में भी हो चुका अरेस्ट

राउथ ने 2023 में न्यूयाॅर्क टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया था। उसमें उसने कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध में युद्ध प्रयासों का समर्थन करने और अफगान सैनिकों की भर्ती को लेकर यूक्रेन की यात्रा की थी। इससे पहले राउथ 2002 में भी ग्रीन्सबोरो की इमारत में खुद को ऑटोमेटिक हथियार के साथ बंद कर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसको अरेस्ट किया था।

विज्ञापन

ट्रंप बोले- मैं सुरक्षित हूं

वहीं घटना के बाद ट्रंप ने अपने समर्थकों के लिए संदेश जारी करते हुए कहा कि मैं सुरक्षित हूं। मैंने आसपास गोलियों की आवाज सुनी थी, इससे पहले कि अफवाह फैले, मैं यह बता दूं कि मैं पूरी तरह ठीक और सुरक्षित हूं। ट्रंप ने आगे कहा कि मुझे कोई भी चुनाव प्रचार से पीछे नहीं हटा पाएगा। मैं कभी भी सरेंडर नहीं करूंगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ