अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां

अमेरिका के ओहायो में शुक्रवार को हिंदू मंदिर पर जो हमला हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया है. ग्रेटर क्लीवलैंड में मौजूद इस मंदिर पर ईंट-पत्थर फेंके गए.

hindu temple attacked in ohio

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर Photo: X (@CoHNAOfficial )

विज्ञापन

अमेरिका के ओहायो में शुक्रवार को हिंदू मंदिर पर जो हमला हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया है. ग्रेटर क्लीवलैंड में मौजूद इस मंदिर पर ईंट-पत्थर फेंके गए. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन और कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका (CoHNA) के मुताबिक, रिचमंड हाइट्स में मौजूद स्वामीनारायण हिंदू मंदिर वड़तालधाम को निशाना बनाया गया, जिसमें खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए.

ये भी पढ़ें: Video: जहांगीरपुरी के मंदिर में पथराव का सच आया सामने, पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

विज्ञापन

अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी

अमेरिका के ओहायो में शुक्रवार को हिंदू मंदिर पर जो हमला हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया है. ग्रेटर क्लीवलैंड में मौजूद इस मंदिर पर ईंट-पत्थर फेंके गए. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन और कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका (CoHNA) के मुताबिक, रिचमंड हाइट्स में मौजूद स्वामीनारायण हिंदू मंदिर वड़तालधाम को निशाना बनाया गया, जिसमें खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए. CoHNA ने इस कट्ट्ररता की निंदा करते हुए मेयर किम थॉमस से अपील की है कि वो इस हमले को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लें.

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने क्या कहा?

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने बताया कि हमले की CCTV फुटेज के आधार पर जांच हो रही है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था- निगरानी वाला वीडियो मौजूद है और अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं. FBI और सिविल राइट्स अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा रही है. HAF मंदिर के नेताओं के संपर्क में है और हर तरह की मदद दे रही है. ये हाट क्राइम ऐसे वक्त पर हुआ, जब हिंदू-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ नफरत और जहरीली बातें फैलाई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: कालकाजी मंदिर, लोटस टेंपल, छतरपुर मंदिर… गिरफ्तार हुए लश्कर आतंकी शब्बीर ने नापाक इरादों का किया खुलासा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ