Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘दोबारा ना हो ऐसा…’, ड्रोन हमलों से दहला नखचिवन एयरपोर्ट और स्कूल तो अजरबैजान ने ईरान को चेताया

अजरबैजान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 5 मार्च की दोपहर ईरानी सीमा की ओर से कई ड्रोन दागे गए. इनमें से एक ड्रोन एयरपोर्ट से तो दूसरा एक स्कूल की बिल्डिंग से जा टकराया.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 5, 2026 15:49
तेहरान में इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद एक बिल्डिंग से निकलता धुआं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग की चिंगारी अजरबैजान भी पहुंच गई है. अजरबैजान ने गुरुवार को ईरानी क्षेत्र से अपने नखचिवन क्षेत्र पर हुए ड्रोन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है. इन हमलों में न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुचा है, बल्कि आम नागरिक भी घायल हुए हैं.

अजरबैजान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, 5 मार्च की दोपहर ईरानी सीमा की ओर से कई ड्रोन दागे गए. इनमें से एक ड्रोन सीधे नखचिवन एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग से जा टकराया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. वहीं, एक अन्य ड्रोन एक गांव की स्कूली इमारत के पास गिरा. इस हमले में दो नागरिक हो गए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : भारत से ईरान पर मिसाइलें दाग रहा अमेरिका? विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

दी कड़ी चेतावनी

अजरबैजान ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून और सिद्धांतों का खुला उल्लंघन करार दिया है. साफ तौर पर कहा है कि वह इसका उचित जवाब देने का पूरा अधिकार सुरक्षित रखता है. विदेश मंत्रालय ने ईरान से मांग की है कि वह कम से कम समय में इस घटना पर स्पष्टीकरण दे और यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न हो.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ईरान के क्लस्टर बम हमले से दहला इजरायल, कहा- इसके पीछे रूस या चीन का हाथ

राजदूत तलब कर चेताया

हमले के तुरंत बाद कूटनीतिक कार्रवाई करते हुए अजरबैजान ने ईरान के राजदूत मुजतबा दमिरचिलो को विदेश मंत्रालय में तलब किया. अजरबैजान ने राजदूत के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है और एक औपचारिक ‘प्रोटेस्ट नोट’ भी सौंपा है.

बता दें, ईरान और अजरबैजान के बीच पहले से ही कड़वाहट रही है. ऐसी समय में ईरानी के ड्रोन वहां गिरने से स्थिति और बिगड़ सकती है.

First published on: Mar 05, 2026 03:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.