ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य एक्शन को दिए 10 में से 15 नंबर, बोले- 'मेरा फैसला सबसे सही'

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को 10 में से 15 अंक देते हुए इसे बेहद सफल बताया है. हालांकि सर्वे के अनुसार केवल 25% अमेरिकी ही इस हमले का समर्थन कर रहे हैं.

Trump statement about iarni war (1)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई को लेकर अपनी सेना की जमकर पीठ थपथपाई है. व्हाइट हाउस में दिग्गज टेक कंपनियों के प्रमुखों से बात करते हुए ट्रंप ने इस जंग में अमेरिकी प्रदर्शन को 10 में से 15 अंक दिए. उन्होंने बड़े गर्व से कहा कि युद्ध के मोर्चे पर अमेरिका और उसके सहयोगी देश उम्मीद से कहीं बेहतर काम कर रहे हैं. ट्रंप का मानना है कि इस समय अमेरिका बेहद मजबूत स्थिति में है और ईरान की लीडरशिप पूरी तरह बिखर चुकी है. उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि ईरान में जो भी नया लीडर बनने की कोशिश करता है वह मारा जाता है.

विज्ञापन

ईरान की मिसाइल ताकत और नौसेना पर बड़ा प्रहार

पेंटागन और ट्रंप प्रशासन का मुख्य लक्ष्य ईरान की मिसाइल क्षमता और उसके सैन्य ढांचे को पूरी तरह से ध्वस्त करना है. इसी कड़ी में एक बड़ी खबर यह आई कि अमेरिकी सबमरीन ने श्रीलंका के पास ईरान के एक महत्वपूर्ण युद्धपोत को समुद्र में डुबो दिया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों का जखीरा अब तेजी से खत्म हो रहा है. राष्ट्रपति ने इस हमले को जायज ठहराते हुए कहा कि अगर अमेरिका और इजरायल पहले पहल न करते तो ईरान जल्द ही इजरायल और अमेरिका पर बड़ा हमला कर देता. उनके अनुसार पागल लोगों के हाथ में न्यूक्लियर हथियार पहुंचने देना दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है.

विज्ञापन

जंग पर अमेरिकी जनता की राय और ट्रंप का वादा

भले ही राष्ट्रपति ट्रंप अपनी सैन्य सफलता के कसीदे पढ़ रहे हों लेकिन अमेरिकी जनता के बीच इस युद्ध को लेकर उत्साह कम दिख रहा है. रॉयटर्स और इप्सोस के हालिया सर्वे के मुताबिक केवल 25 प्रतिशत अमेरिकी नागरिक ही इस आक्रामक सैन्य कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं. चुनावी अभियान के दौरान ट्रंप ने वादा किया था कि वे कोई नई जंग शुरू नहीं करेंगे लेकिन ईरान के साथ बढ़ते तनाव ने उन्हें एक बड़े संघर्ष के बीच खड़ा कर दिया है. ट्रंप का तर्क है कि यह हमला आत्मरक्षा में उठाया गया कदम था ताकि भविष्य में होने वाले बड़े नुकसान से बचा जा सके.

विज्ञापन

भविष्य की रणनीति और रिजीम चेंज का सवाल

अमेरिका और इजरायल का संयुक्त हवाई अभियान अभी भी जारी है और ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने संकेत दिया है कि राष्ट्रपति अब जंग खत्म होने के बाद की स्थिति और ईरान में अमेरिका की भूमिका पर विचार कर रहे हैं. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अमेरिका का अंतिम लक्ष्य ईरान में सत्ता परिवर्तन यानी रिजीम चेंज है या सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह करना. फिलहाल पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ट्रंप की यह ’15/10′ वाली रणनीति आने वाले दिनों में मध्य पूर्व का नक्शा किस तरह बदलती है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ