झारखंड के मैकेनिक ने किया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी कार

झारखंड के एक मैकेनिक ने अपनी मेहनत और हुनर से पुरानी मारुति 800 को लेम्बोर्गिनी जैसी दिखने वाली कार में बदल दिया.
करीब 4 लाख रुपये खर्च कर तैयार की गई इस अनोखी कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

झारखंड के मैकेनिक ने किया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी कार
विज्ञापन

कहते हैं बड़े सपने देखने के लिए बड़े शहर या बहुत पैसा होना जरूरी नहीं, बल्कि मेहनत और जुनून सबसे ज्यादा मायने रखते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर झारखंड के एक मैकेनिक की कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जिसने अपनी मेहनत से साधारण कार को सुपरकार जैसा लुक दे दिया.

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में रहने वाले मोहम्मद आरिफ पेशे से कार मैकेनिक हैं. इलाके में लोग उन्हें ‘टार्जन’ के नाम से जानते हैं. कई सालों से गाड़ियों पर काम करते-करते उनके मन में एक खास कार बनाने का सपना था. बचपन में देखी फिल्म टार्जन: द वंडर कार से उन्हें काफी प्रेरणा मिली थी, जिसके बाद उन्होंने कुछ अलग करने की ठान ली.

Advertisment

अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए आरिफ ने एक पुरानी मारुति 800 कार ली और उसे पूरी तरह बदलने का काम शुरू किया. करीब दो साल की मेहनत के बाद उन्होंने इस कार को लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर जैसी दिखने वाली स्पोर्ट्स कार का रूप दे दिया. खास बात यह है कि यह पूरा काम उन्होंने अपनी छोटी सी वर्कशॉप ‘टार्जन गैराज’ में ही किया.

बताया जा रहा है कि इस कार को तैयार करने में लगभग 4 लाख रुपये का खर्च आया. कार की बॉडी, डिजाइन और ज्यादातर मॉडिफिकेशन आरिफ ने खुद किए, जबकि कुछ चीजें जैसे एलईडी लाइट्स और म्यूजिक सिस्टम बाहर से मंगवाए गए. चौड़ी बॉडी, स्पोर्टी डिजाइन और बड़े अलॉय व्हील्स की वजह से यह कार देखने में बिल्कुल सुपरकार जैसी लगती है.

इस अनोखी कार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर miya_bhai99110 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. यूजर्स कमेंट कर आरिफ की मेहनत और हुनर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि अगर मेहनत और लगन हो तो छोटे शहर से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ