---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

भारत से ईरान पर मिसाइलें दाग रहा अमेरिका? विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक चर्चा पर अपना पक्ष रखा है। चर्चा थी कि अमेरिका भारतीय बेस से ईरान पर मिसाइलें दाग रहा है। इस पर विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Iran Israel War: ईरान, अमेरिका और इजरायल युद्ध को आज छवां दिन है। युद्ध में एक चर्चा उड़ी कि अमेरिका ईरान पर भारत के बेस से मिसाइलें दाग रहा है। इस पर विदेश मंत्रालय ने (MEA) अपना पक्ष रखा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका भारतीय पोर्ट्स या नेवल बेस का इस्तेमाल करके ईरान पर हमले नहीं कर रहा। ये क्लेम पूरी तरह ‘फेक और फॉल्स’ है।

दरअसल, ये चर्चा एक अमेरिकी चैनल वन अमेरिका न्यूज नेटवर्क (OANN) से शुरू हुई। इस चैनल पर पूर्व अमेरिकी आर्मी कर्नल डगलस मैकग्रेगर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका के अपने बेस और हार्बर तबाह हो चुके हैं। इसलिए वो अब भारतीय पोर्ट्स पर निर्भर है। कहा था कि हमारे सभी ठिकाने नष्ट हो गए हैं। डगलस ने दावा किया था कि हमारे बंदरगाह सुविधाएं नष्ट हो गई हैं। हमें भारत और भारतीय बंदरगाहों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जो आदर्श नहीं है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य एक्शन को दिए 10 में से 15 नंबर, बोले- ‘मेरा फैसला सबसे सही

अब MEA के फैक्ट चेक अकाउंट ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करके स्थिति साफ की है। पोस्ट में इसे चर्चा को ‘बेसलेस’ बताया। पोस्ट में लिखा- ‘Fake News Alert! OAN जैसे अमेरिकी चैनल पर दावे कि भारतीय बंदरगाहों का अमेरिकी नौसेना इस्तेमाल कर रही है, नकली और गलत हैं. हम ऐसी बेबुनियाद और जाली टिप्पणियों से सावधान करते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ईरान के क्लस्टर बम हमले से दहला इजरायल, कहा- इसके पीछे रूस या चीन का हाथ

First published on: Mar 05, 2026 10:03 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola