दुल्हन ने एक साथ दो दूल्हों से रचाई शादी, थाई महिला की अनोखी मैरिज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

थाईलैंड की 37 साल की महिला ने एक ही समारोह में ऑस्ट्रिया के दो पुरुषों से शादी कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस अनोखी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

Thai Woman Marries Two Austrian Men

Credit: Social Media

विज्ञापन

दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा होता है जो अकसर लोगों को चौंका देता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है थाईलैंड से, जहां 37 साल की महिला ने एक साथ दो पुरुषों से शादी कर ली. खास बात ये है कि शादी एक ही समारोह में हुई और दोनों दूल्हे ऑस्ट्रिया के रहने वाले हैं. इस अनोखी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, दुआंगदुआन केत्सारो ने लंबे समय तक दोनों पुरुषों के साथ रिलेश्नशिप में रहने के बाद शादी रचाई. तीनों की आपसी सहमति से ये फैसला लिया गया कि वो एक साथ शादी करेंगे. शादी पूरी तरह पारंपरिक अंदाज में हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त भी शामिल हुए.

कैसे हुई रिश्ते की शुरुआत?

दुआंगदुआन की पहली मुलाकात पांच साल पहले पटाया में रिटायर्ड ऑस्ट्रियाई पुलिस अधिकारी रोमन से हुई थी. बाद में उनकी मुलाकात रोमन के करीबी दोस्त मैकी से हुई. रोमन के साथ पांच साल और मैकी के साथ एक साल तक डेटिंग करने के बाद 28 फरवरी को, तीनों ने थाईलैंड के प्राखोन चाई जिले में शादी कर ली. ये समारोह करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सादगी से मनाया गया. शादी में स्थानीय थाई परंपराओं का पालन किया गया, जिसमें बाई श्री सु क्वान आशीर्वाद और कलाई बांधने की रस्म शामिल थी. समारोह के बाद दोनों दूल्हों ने एक साथ तालाब में छलांग लगाकर जश्न मनाया. ऑस्ट्रिया के दोनों पुरुषों ने दहेज के रूप में 10 लाख बात (लगभग 29 लाख रुपये) दिए.

Advertisment

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्या कहा?

दुल्हन की मां ने बताया कि उन्होंने वर्षों से अपनी बेटी की कठिनाइयों को देखा है और अब उनकी एकमात्र इच्छा है कि दुआंगदुआन खुश रहे और उसकी अच्छी देखभाल हो. जानकारी के मुताबिक, दुआंगदुआन की पहली शादी से तीन बच्चे और दो पोते-पोतियां हैं. उन्होंने सालों तक अपने माता-पिता और बच्चों दोनों का भरण-पोषण करने के लिए कड़ी मेहनत की. शादी करने से पहले, दुआंगदुआन ने अपने बच्चों और माता-पिता से खुलकर बात की. उन्हें ये जानकर आश्चर्य हुआ कि दोनों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी, क्योंकि दोनों पुरुषों ने हमेशा परिवार की देखभाल की थी. इस अनोखे विवाह की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इस रिश्ते को मॉडर्न सोच का उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ इसे सामाजिक परंपराओं के खिलाफ मान रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे ‘फ्रीडम ऑफ लव’ कहा, जबकि कुछ ने सवाल उठाया कि क्या ऐसा रिश्ता लंबे समय तक टिक पाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ