वरमाला के वक्त अचानक धंसा स्टेज, गड्ढे में गिरे दूल्हा-दुल्हन; VIDE0 वायरल

सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वरमाला के दौरान अचानक स्टेज धंस जाता है और दूल्हा-दुल्हन नीचे गिर जाते हैं.
हालांकि बाद में पता चला कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि एआई से बनाया गया है, जिस पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

वरमाला के वक्त अचानक धंसा स्टेज, गड्ढे में गिरे दूल्हा-दुल्हन; VIDE0 वायरल
विज्ञापन

भारतीय शादियों में मस्ती, नाच-गाना और ड्रामा अक्सर देखने को मिल जाता है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी कर दिया और हंसने पर भी मजबूर कर दिया. वीडियो में वरमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन के साथ कुछ ऐसा होता है कि वहां मौजूद सभी मेहमान चौंक जाते हैं.

जैसे कि आप वीडियो में दिख सकते हैं कि दुल्हन हाथ में वरमाला लेकर स्टेज पर आती है और दूल्हा सामने खड़ा होता है. जैसे ही दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाने वाले होते हैं, अचानक तेज आवाज के साथ स्टेज नीचे की तरफ धंस जाता है. स्टेज टूटते ही दूल्हा-दुल्हन दोनों वरमाला हाथ में लिए गड्ढे जैसे हिस्से में गिर जाते हैं.

Advertisment

स्टेज गिरते ही शादी में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है. कुछ मेहमान घबरा कर पीछे हट जाते हैं, जबकि कई लोग तुरंत आगे बढ़कर दूल्हा-दुल्हन को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. राहत की बात यह रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं लगी और थोड़ी देर में वे संभल गए.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. कोई इसे शादी का सबसे अनोखा पल बता रहा है, तो कोई मजाक में कह रहा है कि वरमाला से पहले स्टेज की मजबूती जरूर जांच लेनी चाहिए.

हालांकि बाद में पता चला कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि AI से बनाया गया वीडियो है. इसे इंस्टाग्राम के catdailycrazyy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसने लोगों को कुछ समय के लिए कन्फ्यूज जरूर कर दिया.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ