एक हाथ में लैपटॉप, दूसरे में रंग… ऑफिस की होली ने जीता सोशल मीडिया का दिल

Gurugram स्थित Accenture के ऑफिस में होली सेलिब्रेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कर्मचारी लैपटॉप के साथ डांस करता नजर आया.
‘कॉर्पोरेट होली’ के इस मजेदार अंदाज पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे असली कॉरपोरेट लाइफ बता रहे हैं.

एक हाथ में लैपटॉप, दूसरे में रंग… ऑफिस की होली ने जीता सोशल मीडिया का दिल
विज्ञापन

Gurugram के एक कॉरपोरेट ऑफिस में होली का अनोखा जश्न इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. आईटी कंपनी Accenture के ऑफिस से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कर्मचारी रंगों के बीच हाथ में लैपटॉप लेकर डांस करता दिखाई दे रहा है.

दरअसल, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां ऑफिस में होली सेलिब्रेशन का माहौल नजर आ रहा है. कर्मचारी एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं, हंसते-मुस्कुराते फोटो खिंचवा रहे हैं और मस्ती में झूम रहे हैं. लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उस युवक ने खींचा, जो काम और त्योहार दोनों को साथ लेकर चलता दिखा एक हाथ में लैपटॉप और दूसरे में होली की मस्ती.

Advertisment

वीडियो पर ‘कॉर्पोरेट होली’ लिखा है, जिसे देखकर लोग खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा, “यही है असली कॉरपोरेट लाइफ – डेडलाइन भी और डांस भी.” वहीं कई यूजर्स ने इसे अपनी जिंदगी से जोड़ते हुए कहा कि त्योहार के दिन भी काम से छुट्टी नहीं मिलती.

यह वीडियो इस बात की झलक देता है कि चाहे माहौल कितना भी प्रोफेशनल क्यों न हो, होली का रंग हर जगह चढ़ ही जाता है. काम के बीच जश्न का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यही वजह है कि यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ