---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

व्हाइट हाउस से आई होली की बधाई, मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच ट्रंप के इस कदम के क्या हैं मायने?

होली के रंगों का का असर अमेरिका का व्हाइट हाउस तक पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होली पर भारत को बधाई दी है। मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच ट्रंप की इस बधाई के क्या मायने हैं, पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

एक तरफ मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ी, दूसरी तरफ भारत में होली का शानदार उत्सव मना। कश्मीर से कन्याकुमारी, गुजरात से असम तक खूब रंग उड़ा। होली के रंगों का का असर अमेरिका का व्हाइट हाउस तक पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होली पर भारत को बधाई दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेलानिया और मैं होली के हिंदू त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं भेजते हैं, यह दिन वसंत के आगमन का स्वागत और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने का प्रतीक है। ट्रंप की बधाई के बाद कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं।

गत 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया। इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट के करीब 7 देशों पर हमला कर दिया। इससे युद्ध शुरू हो गया जो अभी तक चल रहा है। कई देशों ने अमेरिका और इजराइल के इस हमले का विरोध किया। लेकिन अभी तक भारत ने खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त नहीं किया। हालांकि भारत में विपक्ष ने इस पर सवाल भी उठाया। मिडिल ईस्ट की जंग में भारत का रूख न्यूट्रल ही है।

---विज्ञापन---

इसके चलते चर्चा है कि ट्रंप ने भारत को होली की बधाई दी है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के साथ ट्रेड डील साइन होने के बाद से भारत और अमेरिका के रिश्ते बेहतर हो रहे हैं। इससे पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली भी मनाई थी। भारतीय त्योहारों के लिए ट्रंप का रूख साफ दिखाई पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: क्या है ईरान पर हमले का ‘अफगान कनेक्शन’? पाक मुनीर के दावे ने दुनिया को चौंकाया

---विज्ञापन---

होली पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेलानिया और मैं होली के हिंदू त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं भेजते हैं, यह दिन वसंत के आगमन का स्वागत और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने का प्रतीक है। आज जब दुनिया भर के समुदाय रंगों के इस त्योहार को मनाने के लिए एकत्रित हो रहे हैं, मैं होली मनाने वाले सभी अमेरिकियों को आशा, शांति और एकता से भरा दिन की शुभकामनाएं देता हूं।

यह भी पढ़ें: ईरान के क्लस्टर बम हमले से दहला इजरायल, कहा- इसके पीछे रूस या चीन का हाथ

First published on: Mar 05, 2026 09:39 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola