---विज्ञापन---

तीसरे विश्व युद्ध का मंडरा रहा खतरा! ये हैं दुनिया के 10 सबसे सेफ देश और शहर, देखें पूरी लिस्ट

ताजा सर्वे के मुताबिक, चीन का किंगदाओ शहर सुरक्षा के मामले में दुनिया में नंबर 1 पर है. दिलचस्प बात यह है कि तनाव के बावजूद खाड़ी देशों के कई शहर अब भी इस सूची में टॉप पर बने हुए हैं.

---विज्ञापन---

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने दुनिया को एक बार फिर तीसरे विश्व युद्ध की दहलीज पर खड़ा कर दिया है. हाल ही में दुबई और अबू धाबी जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहरों तक पहुंचे मिसाइल और ड्रोन हमलों ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर स्थिति बिगड़ती है, तो दुनिया में कौन से देश और शहर रहने के लिए सबसे सुरक्षित होंगे?

प्रसिद्ध डेटा वेबसाइट Numbeo के ताजा सर्वे के मुताबिक, चीन का किंगदाओ शहर सुरक्षा के मामले में दुनिया में नंबर 1 पर है. दिलचस्प बात यह है कि तनाव के बावजूद खाड़ी देशों के कई शहर अब भी इस सूची में टॉप पर बने हुए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘न पैसा बचा, न दवाइयां…’, बहरीन में मिसाइल हमलों के बीच फंसे तेलुगु टूरिस्ट, VIDEO जारी कर मांगी मदद

किंगदाओ (चीन)
अबू धाबी (UAE)
दोहा (कतर)
शारजाह (UAE)
दुबई (UAE)
ताइपे (ताइवान)
मनामा (बहरीन)
मस्कट (ओमान)
द हेग (नीदरलैंड)
आइंडहोवन (नीदरलैंड)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : क्या ईरान-इजरायल युद्ध में पाकिस्तान भी कूदेगा? जानिए- आखिर ऐसे संकेत क्यों दे रहा पाक

शहरों से इतर, अगर देशों की बात करें तो ‘इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस’ के ग्लोबल पीस इंडेक्स ने अपनी सूची जारी की है. इस सूची में आइसलैंड को दुनिया का सबसे शांत और सुरक्षित देश माना गया है. इसके बाद आयरलैंड और न्यूजीलैंड का नंबर आता है.

---विज्ञापन---

आइसलैंड
आयरलैंड
न्यूजीलैंड
ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड (संयुक्त)
सिंगापुर
पुर्तगाल
डेनमार्क
स्लोवेनिया
फिनलैंड

First published on: Mar 04, 2026 11:20 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola