'आज दुनिया अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही', फिनलैंड के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी ने दिया संयुक्त संबोधन

पीएम मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। यूक्रेन से लेकर पश्चिम एशिया तक, दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष जारी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

PM Modi gave joint address with Finnish President Alexander

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर इन दिनों भारत दौरे पर हैं। गुरुवार को वह दिल्ली में रहे। पीएम मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। इस दौरान भारत और फिनलैंड के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस बयान जारी किया।

विज्ञापन

संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। यूक्रेन से लेकर पश्चिम एशिया तक, दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष जारी है। ऐसे वैश्विक परिवेश में, भारत और यूरोप जो दुनिया की दो प्रमुख राजनयिक शक्तियां हैं, अपने संबंधों के स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रहे हैं। हमारा बढ़ता सहयोग वैश्विक स्थिरता, विकास और साझा समृद्धि को नई शक्ति प्रदान कर रहा है। 2026 की शुरुआत में, ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी सहयोग को और मजबूत करेगा। भारत और फिनलैंड डिजिटल प्रौद्योगिकी, अवसंरचना और स्थिरता जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भागीदार हैं।

विज्ञापन

संयुक्त संबोधन में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली देशों में से एक है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जैसा कि हमने देखा है कि आप अब यूरोप के लिए एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार हैं। विदेश नीति, सुरक्षा नीति और व्यापार नीति में इसका महत्व शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आप दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं, जिसे हम यहां हर दिन देख सकते हैं। आपकी विदेश नीति के बारे में मुझे जो बात सबसे ज्यादा पसंद है, वह यह है कि आप कभी भ्रम में नहीं रहे।

कहा कि आपने हमेशा अपनी विदेश नीति को व्यावहारिक और यथार्थवादी दृष्टिकोण पर आधारित रखा है। आपने दुनिया को दिखाया है कि रणनीतिक सतर्कता और स्वायत्तता की रक्षा करना कितना महत्वपूर्ण है, साथ ही बहुपक्षवाद और वैश्विक सहयोग का समर्थन भी किया है। मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना ​​है कि हम सभी को थोड़ा और भारतीय बनना चाहिए।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ