Australian Journalist In Jail: चीन की जेल में बंद चीनी-ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने यातना की भयावह कहानी बयां की है। चीनी-ऑस्ट्रेलियाई महिला पत्रकार चीन में बतौर एंकर काम करती थी और उसे संदिग्ध जासूसी के आरोप में दोषी ठहराया गया था। पत्रकार ने यातना की कहानी बयां करते हुए कहा कि उन्हें हर साल सिर्फ 10 घंटे सूरज की रोशनी में खड़े रहने की अनुमति दी जाती है। बता दें कि महिला पत्रकार चेंग लेई को तीन साल के लिए हिरासत में रखा गया है, लेकिन अभी तक सजा नहीं सुनाई गई है।
चेंग ने एक ऑस्ट्रेलियाई राजनयिक को दिए गए और स्थानीय मीडिया को जारी किए गए एक बयान में कहा कि हिरासत में लिए जाने के बाद से उसने एक भी पेड़ नहीं देखा है और वह अपनी बेटी और बेटे को बहुत याद करती है, जो अब हाई स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं। सबसे ज़्यादा मुझे अपने बच्चों की याद आती है। बता दें कि चेंग लेई की हिरासत और मुकदमे के पीछे का विवरण सामने नहीं आ पाया है।
चीन की सरकारी टीवी में कर चुकी हैं एंकरिंग
चीन के सरकारी टीवी सीजीटीएन में एंकर रह चुकीं चेंग लेई को 2020 में हिरासत में लिया गया था। इससे पहले अचानक उनके गायब होने की खबरें आई थीं, लेकिन बाद में पता चला था कि वे चीन की जेल में बंद हैं। उधर, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि वह चेंग लेई और उसके परिवार का समर्थन करना जारी रखेगी और उनके हितों और कल्याण की वकालत करेगी।
विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा कि सभी ऑस्ट्रेलियाई उसे अपने बच्चों के साथ फिर से मिलते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने हका कि ऑस्ट्रेलिया ने चेंग के लिए लगातार वकालत की है। बता दें कि 48 साल की चेंग 10 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया चली गईं थीं। इसके बाद वे चीन की सरकारी टीवी के साथ अंतरराष्ट्रीय विभाग में काम करने के लिए चीन लौट आईं।
संबंधित खबरें
Explainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
37 mins agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
2 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के बाराखंभा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
4 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
5 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
6 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
13 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
13 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
17 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines