Canada Bus Accident: कनाडा में ट्रक और बस की भीषण टक्कर, 15 लोगों की मौत, 10 घायल
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Canada Bus Accident: कनाडा के मैनिटोबा में ट्रक की बस से टक्कर के बाद 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। हादसा कनाडा राजमार्ग की बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में गुरुवार को 15 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि विन्निपेग से 170 किमी (105 मील) पश्चिम में दक्षिण-पश्चिमी मैनिटोबा में कारबेरी शहर के पास ये दुर्घटना हुई। सीबीसी न्यूज ने कैसिनो के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि बस के यात्री कारबेरी के एक कसीनो जा रहे थे।
मैनिटोबा रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस को कमांड करने वाले असिस्टेंट कमिश्नर रॉब हिल ने कहा कि दुख की बात है, यह मैनिटोबा और पूरे कनाडा में एक दिन है जिसे त्रासदी और अविश्वसनीय दुख के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर बुजुर्ग थे।
10 अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि दोनों वाहनों के चालक जीवित हैं। फिलहाल, घटना के लिए किस वाहन का ड्राइवर जिम्मेदार है, ये क्लियर नहीं हो पाया है।
उधर, एक ट्वीट में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने उन लोगों के लिए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की जिन्होंने आज प्रियजनों को खो दिया है और मैं घायलों के साथ भी हूं। मैं उस दर्द की कल्पना नहीं कर सकता जो प्रभावित महसूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: