हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अर्जेंटीना में लगे शक्तिशाली भूकंप के झटके, 7.5 तीव्रता से हिली धरती, सुनामी की चेतावनी

अर्जेंटीना में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। धरती हिलते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि, भूकंप में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं आई है। साथ ही सुनामी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Argentina Earthquake

साउथ अमेरिका के देश अर्जेंटीना में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे हड़कंप मच गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई है। धरती हिलते ही लोग अपने घरों से निकलकर खुले आसमान के नीचे आ गए। साथ ही चिली तक सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई है। भारतीय समयानुसार शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे यह भूकंप आया है।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, अर्जेंटीना भूकंप से कांप उठा। इसका केंद्र अर्जेंटीना के साउथ स्टेट उशुआइया से 222 किमी दूर समुद्र में ड्रेक पैसेज में बताया जा रहा है। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। साथ ही दो और संदिग्ध झटके की सूचना आई है। भूकंप काफी शक्तिशाली था, जिसकी तीव्रता 7.5 आंकी गई है।

यह भी पढे़ं : कनाडा चुनाव में भारत विरोधी जगमीत सिंह का ‘गेम ओवर’, मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी को मिली बंपर जीत

विज्ञापन

लोगों से समुद्री तटों से दूर रहने की दी गई सलाह

ड्रेक पैसेज एक समुद्री इलाका है, जो साउथ अमेरिका के केप हॉर्न, चिली, अर्जेंटीना और अंटार्कटिका के साउथ शेटलैंड द्वीपों के बीच में स्थित है। भूकंप आने के बाद चिली तक सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन ने लोगों को समुद्री तटों से दूर रहने और ऊपरी जगहों पर जाने की सलाह दी है। सुनामी से प्रभावित होने वाले इलाकों में सायरन बजा।

चिली गणराज्य के राष्ट्रपति ने सुनामी को लेकर जारी किया अलर्ट

चिली गणराज्य के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने सुनामी को लेकर एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैगलन क्षेत्र के तटीय इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है। इन क्षणों में हमारा कर्तव्य है कि हम अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराएं और उन्हें रोकें। COGRID क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हो रहे हैं। राज्य के सभी संसाधन उपलब्ध हैं। हालांकि, इस भूकंप से अर्जेंटीना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : कनाडा के फेडरल चुनाव में पंजाबी मूल के उम्मीदवारों का डंका, जानें किसे कहां से मिली जीत

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola