बिगड़ी छवि सुधारना चाहते हैं ट्रंप, टैरिफ विवाद के बीच दुनिया के इन 2 लीडर्स से मिलने की तैयारी

Trump preparing to visit South Korea in Oct: अमेरिकी राष्ट्रपति की यह यात्रा देश के व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने का अवसर तलाशने का मौका होगी। APEC एक इंटरनेशनल संगठन है जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक सहयोग और मुक्त व्यापार को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है। सम्मेलन में विभिन्न देश व्यापार, और निवेश को प्रोत्साहित करने पर चर्चा करते हैं।

Donald Trump, APEC Summit, South Korea, Xi Jinping, Kim Jong Un, bilateral meeting, economic investments, trade, defense, civil nuclear cooperation, Gyeongju, US-China relations, US-North Korea relations, Lee Jae Myung, tariffs

डोनाल्ड ट्रंप

विज्ञापन

Trump preparing to visit South Korea in Oct: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण कोरिया की यात्रा करने वाले हैं। अपनी इस यात्रा में वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन से मुलाकात कर सकते हैं।

दरअसल, इस साल अक्टूबर के अंत में दक्षिण कोरिया में एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) शिखर सम्मेलन है, ट्रंप इसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। हालांकि अभी किम जोंग ने बैठक में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन एएनआई की खबर के अनुसार ऐसी संभावना है कि सम्मेलन में ये तीनों नेता एक साथ होंग।

विज्ञापन

ट्रंप के लिए अमेरिका के व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने का अवसर

जानकारी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति की यह यात्रा देश के व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने का अवसर तलाशने का मौका होगी। बता दें APEC एक इंटरनेशनल संगठन है जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक सहयोग और मुक्त व्यापार को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है। सम्मेलन में विभिन्न देश व्यापार, और निवेश को प्रोत्साहित करने पर चर्चा करते हैं।

बिगड़ी छवि सुधारना चाहते हैं ट्रंप, टैरिफ विवाद के बीच दुनिया के इन 2 लीडर्स से मुलाकात के मायने क्या?

हाल ही में चीन के विक्ट्री दिवस पर शी जिनपिंग, किम जोंग और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई थी। दुनिया के इन तीनों सुप्रीम लीडर्स की मुलाकात को ट्रंप ने अमेरिका के खिलाफ साजिश बताया था। इतना ही नहीं ट्रंप ने चीन को नसीहत देते हुए याद दिलाया था कि अमेरिकियों ने भी उनकी आजादी में जान दी थी। उन्होंने मीडिया में बयान देते हुए कहा था कि अमेरिका के खिलाफ साजिश हो रही है। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और रूस-यूक्रेन युद्ध न सुलाझा पाने की बात मानी है। इतना ही नहीं ट्रंप का भारत के साथ टैरिफ विवाद जगजाहिर है और ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर उनके नोबेल पुरस्कार की दावेदारी को पीछे धकेलता है ऐसे में वह इस बैठक को अपनी छवि सुधाने के रूप में इस्तेमाल करेंगे।

कहां और कब होगा एपीईसी शिखर सम्मेलन, किम जोंगे से मुलाकात पर व्हाइट हाउस ने जारी किया ये बयान

जानकारी के अनुसार एपीईसी शिखर सम्मेलन दक्षिण कोरिया के जो ग्योंगजू शहर में अक्टूबर के अंत से नवंबर की शुरुआत तक आयोजित होगा। एएनआई की खबर के अनुसार व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अमेरिका में आर्थिक निवेश को आकर्षित करना और व्यापार, रक्षा, और नागरिक परमाणु सहयोग जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना है। इसके अलावा इस यात्रा के दौरान ट्रंप की उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ मुलाकात की भी संभावना तलाशी जा रही है, हालांकि किम की उपस्थिति अभी अनिश्चित है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ