Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘बदला लेंगे और जहन्नुम में पहुंचा देंगे’, अचानक हमले से बौखलाए अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दी धमकी

Afghanistan Pakistan War: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से बदला लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। काबुल और कंधार में आपात बैठकें जारी हैं। पाकिस्तान ने अचानक हमला करके अफगानिस्तान के 19 लोगों की जान ले ली, इससे अफगानिस्तान बौखला गया है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Feb 22, 2026 09:12
Afghanistan Pakistan War
पाकिस्तान की सेना ने अफगान बॉर्डर पर तबाही मचाई है।

Afghanistan Pakistan War: पाकिस्तान ने अचानक हमला करके 19 लोगों की जान ले ली तो अफगानिस्तान बौखला गया। अब अफगानिस्तान ने कड़ी जवाबी कार्रवाई करने की धमकी पाकिस्तान को दी है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में तबाही मचाने का संकल्प लिया है। पाकिस्तान के हमले को संप्रभुता पर हमला बताया है और जानबूझकर आग लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। जवाबी कार्रवाई के लिए अफगानिस्तान ने काबुल और कंधार में इमरजेंसी मीटिंग बुला ली है।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हमला, TTP के 7 आतंकी ठिकानों को किया तबाह, 19 लोगों की मौत

---विज्ञापन---

हमले का संप्रभुता का उल्लंघन बताया

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान जारी करके पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे। आम लोगों पर हमला सहा नहीं जाएगा। पाकिस्तान को 19 लोगों की मौत का खामियाजा चुकाना ही पड़ेगा। पाकिस्तान की सेना एक बार फिर अफगान सीमा में जबरन घुसी है और अब इस अवैध घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, ताकि वह किसी और देश में ऐसे घुसने की हिम्मत न कर पाए।

हमले में परिवार के 19 लोगों की मौत

जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि बीती रात पाकिस्तान की सेना ने नांगरहार और पक्तिका प्रांतों में बमबारी की। इस हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। एक ही परिवार के 19 लोगों की मौत होने की खबर मिली है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एयर स्पेस का इस्तेमाल अफगानिस्तान के ही खिलाफ किया। इस हरकत के लिए जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है और अब जवाबी कार्रवाई करके रहेंगे। बस सही समय का इंतजार है, फिर सबक सिखाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ कौन सी साजिश कर रहे चीन-पाकिस्तान? नेपाल में दोनों देशों की गुप्त बैठक

मदरसों पर भी हमला करने का आरोप

वहीं पाकिस्तानी वायुसेना ने दावा किया है। एफ-16 और जेएफ-17 थंडर फाइटर जेट से हमला करके तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों को तबाह किया है। पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में एक मदरसे पर भी हमला किया था। मरघा इलाके में एक के बाद एक कई धमाके हुए। बरमल जिले के बनूसी मदरसे पर मिसाइलें दागीं गईं। इस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू में हाल ही में हुए आत्मघाती हमलों को अंजाम देने वाले आतंकी संगठनों पर बदला लेने के लिए हमला किया गया थ।

First published on: Feb 22, 2026 08:49 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.