---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हमला, TTP के 7 आतंकी ठिकानों को किया तबाह, 19 लोगों की मौत

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने फिर अफगानिस्तान पर हमला किया है। पाक सेना ने अफगान बॉर्डर पर आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं। पाकिस्तान की सेना ने खुद हमला करने और हमले में कई आतंकियों को ढेर किए जाने का दावा किया है।

---विज्ञापन---

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बॉर्डर पर एक बार फिर टकराव हुआ है। पाकिस्तान ने अफगान बॉर्डर पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। TTP और उसके सहयोगी संगठनों के करीब 7 ठिकानों को टारगेट करके पाक सेना ने बमबारी की और मिसाइलें दागीं। पाकिस्तान ने खुद हमले की जानकारी दुनिया को दी। वहीं अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है।

इंटेलिजेंस की सूचना पर टारगेट अटैक किए गए

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट लिखकर हमले की जानकारी दी। उन्होंने दावा कि पाकिस्तानी सेना ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और उसके सहयोगी संगठनों के 7 कैंपों को इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर टारगेट किया और उन्हें तबाह कर दिया। यह आतंकी ठिकाने अफगानिस्तान बॉर्डर पर बने थे, जिनमें आतंकियों को ट्रेनिंग देकर पाकिस्तान में हमला कराया जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘युद्ध के लिए तैयार रहो’: शांति वार्ता नहीं आई काम, तालिबान ने पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी; क्या होकर रहेगी War?

पाकिस्तान में आतंकी हमलों के लिए TTP जिम्मेदार

पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने यह भी दावा किया कि अफगानिस्तान बॉर्डर के पास जिन ठिकानों पर टारगेट हमले किए गए हैं, इन्हीं में पाकिस्तान के पिछले दिनों हुआ आतंकी हमला प्लान किया गया और यहीं आतंकियों को ट्रेनिंग दी गई। पाकिस्तान में जितने भी हमले और विस्फोट हो रहे हैं, उन सभी के लिए TTP ही जिम्मेदार है। इसलिए सेना ने TTP पर हमला किया और इन्हीं आतंकी ठिकानों में इस्लामिक स्टेट (IS) के आतंकी भी पनाह लिए हुए हैं।

---विज्ञापन---

अटैक 2 आत्मघाती हमलों के जवाब में किया गया था

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की एयरफोर्स ने शनिवार को अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में एक धार्मिक मदरसे पर बमबारी की थी। नंगरहार प्रांत के खोगयानी जिले में भी हवाई हमले किए थे। बरमल और अर्गुन के साथ-साथ नंगरहार के खोगयानी, बहसोद और गनी खेल जिलों में भी ड्रोन अटैक किया था। यह हमले उस आत्मघाती हमले के जवाब में किए गए, जो खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में हुआ था और जिसमें 12 लोग मरे थे।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर लगातार दूसरी रात भी भीषण झड़प, 4 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल

---विज्ञापन---

अफगान-तालिबान सरकार के सरंक्षण में हैं आतंकी

आत्मघाती हमले में 11 सैनिकों और एक बच्चे की मौत हुई थी। इसके अलावा बन्नू जिले में हुए आत्मघाती हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 2 सैनिक मारे गए थे। पाकिस्तान में हो रहे इन आतंकी हमलों का कारण अफगानिस्तान में बैठे TTP के आतंकी ही हैं। यह संगठन अफगान और तालिबान सरकार के संरक्षण में काम करता है। काफी समय से यह आतंकी संगठन पाकिस्तान पर हमले करने के लिए अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल कर रहा है।

First published on: Feb 22, 2026 06:01 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola