डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, करीबी विक्टर के हाथ से निकली 16 साल पुरानी सत्ता, जानें हंगरी चुनाव में कैसे हुआ उलटफेर?

Hungary General Elections: हंगरी में आम चुनाव के परिणाम आ गए हैं, जिसमें बड़ा उलटफेर हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी विक्टर ओरबान को करारी शिकस्त मिली है। उनके हाथ से 16 साल पुरानी सत्ता निकल गई है।

Donald Trump

राष्ट्रपति ट्रंप विक्टर ओरबान के सबसे बड़े समर्थक हैं।

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बहुत बड़ा झटका लगा है। क्योंकि हंगरी में उनके करीबी विक्टर ओरबान आम चुनाव हार गए हैं और 16 साल पुरानी सत्ता उनके हाथ से निकल गई है। इसे हंगरी में बड़ा उलटफेर कहा जा रहा है। क्योंकि ओरबान के रूस के साथ काफी नजदीकी संबंध हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी उनके बहुत बड़े समर्थक हैं, लेकिन आम चुनाव में एक युवा नेता से उन्हें करारी शिकस्त मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा नेता पीटर दो तिहाई बहुमत से जीते

बता दें कि विक्टर को युवा नेता पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने हराया है। आम चुनाव में इस बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई। पीटर की पार्टी ने 199 सीटों में से 138 सीटें जीतकर दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया। वहीं विक्टर ओरबान की हार का कारण मीडिया की आजादी, भ्रष्टाचार के आरोप, माइग्रेशन पॉलिसी और यूरोपीय संघ से टकराव जैसे मुद्दे रहे। इस वजहों से विक्टर के खिलाफ लोगों में आक्रोश है, जिसका बदला होने से विक्टर को हार का मुंह दिखाकर लिया।

हंगरी में इस बार रिकॉर्ड 84.91% वोटिंग

हंगरी के आम चुनाव में 16 साल से सत्ता में बने विक्टर ओरबान की फिडेस पार्टी हार गई। हंगरी चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार 84.91 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं विक्टर ने अपनी हार को स्वीकार किया और कहा कि कोई बात नहीं, सत्ता नहीं मिली तो विपक्ष सही, इस बार विपक्ष में बैठकर देशसेवा करेंगे। उन्होंने पीटर मागयार को फोन करके जीत की बधाई दी और कहा कि उन्हें अब हंगरी की व्यवस्था में जरूरी सुधार होने की उम्मीद है, जिसके लिए संवैधानिक बदलाव करने होंगे।

विज्ञापन

पीटर माग्यार ने जीत को ऐतिहासिक बताया

बता दें कि पीटर माग्यार ने भी अपनी जीत को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि हमने जो कहा था, वह करके दिखाया है। हम सभी ने मिलकर विक्टर ओरबान की सत्ता को गिरा दिया है। हमने आज हंगरी को आजाद करा दिया। वहीं हंगरी के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेयर लायन ने कहा कि हंगरी चुनाव में पीटर की जीत से यूरोपीय संघ और मजबूत होगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने भी पीटर माग्यार को जीत की बधाई दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ