ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ेगी सीजफायर की अवधि? राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने रखी नई शर्त

इस्लामाबाद मीटिंग फेल होने से अब सीजफायर पर खतरा मडराने लगा है। लोगों में डर है कि वार्ता फेल होने से क्या सीजफायर की अवधि की आगे बढ़ेगी या दोनों देश इसका उल्लघंन करेंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

US-IRAN.jpg_dd643a

ईरान और अमेरिका में 40 दिन युद्ध के बाद करीब 2 हफ्तों का सीजफायर हो गया। लेकिन इस्लामाबाद मीटिंग फेल होने से अब सीजफायर पर खतरा मडराने लगा है। लोगों में डर है कि वार्ता फेल होने से क्या सीजफायर की अवधि की आगे बढ़ेगी या दोनों देश इसका उल्लघंन करेंगे। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुलह की गुंजाईश अभी भी बाकी है।

विज्ञापन

ईरान और अमेरिका के बीच विवाद उलझते दिख रहे हैं। पाकिस्तान में बैठक के बाद कोई नतीजा नहीं निकला। Wall Street Journal रिपोर्ट में दावा किय गया है कि सुलह की गुंज़ाईश अभी भी बाकी है। अमेरिका और ईरान के बयानों के बीच द्विपक्षीय कूटनीति के लिए द्वार अभी भी खुले हैं। क्षेत्र के देशों ने अमेरिका के साथ सलाह की है ताकि दो सप्ताह के युद्धविराम को बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन

इधर, ईरान ने अब अमेरिका के लिए नई शर्त रख दी है। ईरानी के राष्ट्रपति महमूद पेज़ेश्कियन ने कहा कि यदि अमेरिकी सरकार अपना साम्राज्यवादी रवैया छोड़ दे और ईरान के अधिकारों का सम्मान करे, तो समझौते के रास्ते निश्चित रूप से खुल जाएंगे।

विज्ञापन

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने X पर लिखा है कि हम बातचीत में इस्लामाबाद समझौते पर दस्तखत करने से बस कुछ हो दूर थे कि हमें अतिवाद, बदलते लक्ष्य और नाकाबंदी का सामना करना पड़ा। अब्बास ने लिखा कि 47 सालों में सर्वोच्च स्तर पर गहन वार्ता में ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए सद्भावनापूर्वक अमेरिका के साथ बातचीत की। लेकिन अमेरिका ने इतिहास से कोई सबक नहीं सीखा। सद्भावना से सद्भावना उत्पन्न होती है। शत्रुता से शत्रुता उत्पन्न होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ