हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: युवक ने 15 साल की लड़की की हत्या कर अटैची में भरा शव, जंगल में लगाई आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपनी नई 13 सदस्यीय मंत्रिपरिषद के विभागों का बंटवारा कर दिया है. राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री शिवकुमार ने वित्त, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास ही रखे हैं. इसके अलावा जिन विभागों का अभी तक आवंटन नहीं हुआ है, वे भी मुख्यमंत्री के पास रहेंगे.

विज्ञापन

Live Updates

19:34 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: युवक ने 15 साल की लड़की की हत्या कर अटैची में भरा शव, जंगल में लगाई आग

नवांशहर में एक नौजवान ने 15 साल की लड़की का घर में मारकर अटैची में बंद करके उसे बाइक पर ले जाकर गढ़शंकर के मानसेवाल के जंगल में ले जाकर आग लगा कर जला दिया . पुलिस ने पहले ही गुमशुदगी का मामला दर्ज कर रखा था, जिसे हत्या के जुर्म में तब्दील करके आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है . वहीं एस एस पी तुषार गुप्ता कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुलासा करेंगे .

18:48 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार विधान परिषद के लिए जेडीयू के उम्मीदवारों की घोषणा

जदयू ने निशांत कुमार समेत विधान परिषद के लिए चार उम्मीदवार के नाम की घोषणा की.

द्विवार्षिक चुनावों के लिए निशांत (पटना), भारती मेहता (मधुबनी) और शिवरानी देवी प्रजापति (पश्चिम चंपारण) को मैदान में उतारा गया है, जबकि लालन प्रसाद (शेखपुरा) को उपचुनाव सीट के लिए नामांकित किया गया है.
18:34 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ममता के करीबी फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से दिया इस्तीफा

दो दिन में तृणमूल शासित दो प्रमुख नगर निगमों के मेयर का हुआ इस्तीफा. पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने हाल में किया था दावा- हकीम ने मेयर पद छोड़ने की ममता बनर्जी से दोबारा अनुमति मांगी थी.

बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में टूट और अंतर्कलह के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले फिरहाद हकीम ने शुक्रवार को कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया. दोपहर में निगम मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में हकीम ने इस्तीफे की घोषणा की.

गौरतलब है कि हकीम को लेकर लगातार दूसरे दिन यह किसी नगर निगम के मेयर का इस्तीफा है. एक दिन पहले गुरुवार को बिधाननगर की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. हकीम साल 2018 से कोलकाता के मेयर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. हकीम ने इस दौरान इतने वर्ष तक कोलकाता जैसे महत्वपूर्ण शहर के मेयर पद पर काम करने की जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी का आभार व्यक्त किया.

17:20 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने सूरत में 18800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उपस्थित थे.

17:16 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अखिलेश यादव ने संजय प्रसाद को लेकर CM योगी पर साधा निशाना

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया वॉल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को लेकर लिखा की मुख्यमंत्री के एक अति प्रिय अधिकारी के प्रशासनिक व्यवहार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दंडित किया गया है भविष्य में उनको किसी दायित्व दिए जाने के लिए योग्यता पर शंका प्रकट की है और यह मामला कार्मिक प्रशिक्षण विभाग को भेज दिया गया है अखिलेश ने मांग की जैसे टीचर्स को अपनी योग्यता पुनः साबित करने के लिए फिर से परीक्षा पास करने के लिए कहा जाता रहा है वैसे ही नियम प्रशासनिक अधिकारियों पर भी लागू होने चाहिए जिससे समय-समय पर उनकी योग्यता की जांच हो सके.

16:31 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्री जयशंकर नेपाल के समकक्ष से करेंगे मुलाकात

Nepal के विदेश मंत्री शिशिर खनल भारत में हैं. रिश्तों के सभी आयाम पर चर्चा होगी. कल विदेश मंत्री जयशंकर नेपाल के विदेश मंत्री से मिलेंगे.

16:30 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मालवीय नगर हादसे में 13 विदेशी नागरिकों की मौत

मालवीय नगर की घटना में अब तक 13 विदेशी नागरिकों के मारे जाने की सूचना है जो इस प्रकार है.

Mozambique 1

Nigeria 4

Liberia 1

Congo. 1

Iraq 1

Kirghizistan 3

Bangladesh 1

Uzbekistan 1

15:11 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: युक्रेन के राष्ट्रपति ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को लिखा पत्र

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: युक्रेन के राष्ट्रपति Zelensky ने रूसी राष्ट्रपति Putin को एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने युद्ध समाप्त करने के लिए सीधी मुलाकात का प्रस्ताव रखा है.

Zelensky ने पत्र में लिखा - युक्रेन मेरे और आपके direct engagement के जरिए युद्ध को समाप्त करने का प्रस्ताव रखता है. Zelensky ने पत्र में किसी common location पर मुलाकात का सुझाव दिया है.

Zelensky के अनुसार वे full ceasefire के लिए तैयार हैं और केवल face-to-face बातचीत ही क्षेत्रीय मुद्दों पर समझौता ला सकती है.

पत्र के जवाब में Kremlin के प्रवक्ता Dimitri Peskov ने कहा कि जेलेंस्की किसी भी समय Moscow आ सकते हैं - यदि वे पुतिन से बात करना चाहते हैं. Peskov ने पत्र प्राप्त होने की पुष्टि की लेकिन कहा अभी तक Zelensky का पत्र Putin को नहीं दिखाया गया है.

14:57 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आशुतोष दीक्षित होंगे अगले वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बेहतरीन फाइटर और टेस्ट पायलट एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को अगला वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ नियुक्त किया गया है. आशुतोष अगले महीने एक जुलाई को अपना नया पद संभालेंगे.

14:56 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: JEE एडवांस्ड कैंडिडेट्स के सभी आंकड़े सुरक्षितः IIT रुड़की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IIT रुड़की ने लाखों JEE (एडवांस्ड) कैंडिडेट्स पर असर डालने वाले डेटा ब्रीच और प्राइवेसी वायलेशन के दावों को गलत करार दिया, और उन्हें “गुमराह करने वाला और असल में गलत” बताया है. IIT रुड़की ने X पर पोस्ट किया कि “गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है, जो सच्चाई से कोसों दूर है.”

IIT Roorkee refutes claims of a data breach and privacy violation affecting lakhs of JEE (Advanced) aspirants, calling them "misleading and factually incorrect."

The institution posted on X that "There is an attempt at spreading misinformation, which is far from the truth."

It… pic.twitter.com/w1yCWLWRLI
— ANI (@ANI) June 5, 2026
13:23 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खान सर के खिलाफ केस हुआ दर्ज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में खान और ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान की लड़ाई में एक नया मोड़ आ गया है. फायरिंग को लेकर खान सर पर FIR दर्ज हुई है. पुलिस किसी भी समय उनसे पूछताछ कर सकती है.

12:19 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हमारा आंकड़ा अभी और बढ़ेगाः ऋतब्रत बनर्जी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि हमारा विधायकों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ेगा. पिछले एक हफ्ते से मैंने किसी भी टीएमसी सांसद से बात नहीं की है.

11:45 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस के धोखे को कभी नहीं भूलेगी DMK: उदयनिधि

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में नेता प्रतिपक्ष (LoP) और DMK यूथ विंग के सेक्रेटरी उदयनिधि स्टालिन ने कहा, 'DMK कांग्रेस के धोखे को कभी नहीं भूलेगी. कांग्रेस के जीते हुए MLA भी हमारे नेता से मिलने नहीं आए. कांग्रेस ने उन्हें (TVK) सपोर्ट करके हमें धोखा दिया.'

11:18 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP अध्यक्ष ने अन्नामलाई का इस्तीफा किया स्वीकार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।

11:16 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर एयरपोर्ट पर एक यात्री में इबोला के लक्षण!

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर एयरपोर्ट पर एक यात्री के इबोला से संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है. यह यात्री आज तड़के सुबह 4:30 बजे जयपुर पहुंचा. एयर अरबिया की फ्लाइट से शारजाह से जयपुर आया था. एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान इबोला से संक्रमित की संभावना सामने आई.

10:33 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड में एक और की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल आईसीयू में कल लगी आग में एक और मरीज की मौत हो गई है. अब तक कुल 6 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

10:14 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक: नाराज मंत्री रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक में विभागों के आवंटन के कुछ घंटे के ही अंदर नाराज मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कैबिनेट से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. हालांकि रामलिंगा रेड्डी ने कहा, “मैं विधायक बना रहूंगा, कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दूंगा.”

10:00 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में एक होटल में मिली युवक-युवती की लाश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में एक होटल के कमरे में युवक-युवती की लाश लटकी मिली है. मिली जानकारी के अनुसार, युवक मुस्लिम और लड़की हिंदू थी. लड़की विजयनगर के सुंदरपुरी की निवासी है और विजयनगर थाना क्षेत्र के भूड़ रेलवे रोड के अंश होटल की घटना है. पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है.

09:30 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्लीः ग्रेटर कैलाश में एक ऑफिस में लगी आग, 2 दमकलकर्मी झुलसे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में सावित्री सिनेमा के सामने स्थित एक बहुमंजिला कार्यालय में शुक्रवार तड़के करीब 2:47 बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. आग की गंभीरता को 10 फायर विभाग गाड़ियों और अन्य संसाधनों को मौके पर लगाया गया. आग बुझाने के दौरान 2 दमकलकर्मी संदीप और सुरेश के हाथ झुलस गए.

09:30 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC का ड्रामा कुछ दिन और चलेगाः मंत्री दिलीप घोष

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “अरूप बिस्वास जैसे लोग कई अपराध में लिप्त थे. डर के मारे लोग नहीं बोलते थे, अब लोगों ने बोलना शुरू किया है. उनके खिलाफ सैकड़ों FIR होंगे. TMC का ड्रामा कुछ दिन चलेगा. इनकी पार्टी ही खत्म हो जाएगी और जितनी जल्दी खत्म हो उतना अच्छा है.”

08:17 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा सेक्टर 74 की सोसाइटी में आग लगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा सेक्टर 74 की सोसाइटी में आग लगी.

सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसाइटी में लगी भीषण आग. आग ने कुछ ही देर में लिया विकराल रूप. घटना थाना सेक्टर-113 क्षेत्र की बताई जा रही. मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौजूद. फिलहाल किसी जनहानि की पुष्टि नहीं.

08:15 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बेकसूर हो तो दस्तावेज दिखाइएः मंत्री अग्निमित्रा पॉल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC नेता शौकत मोल्ला के घर पर NIA टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाए जाने के मामले पर पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “अगर कोई बंगाल को बर्बाद करने के लिए आतंकवादियों के साथ मिलकर काम करने की कोशिश करता है, तो CBI और NIA निश्चित रूप से इसकी जांच करेंगी. अगर आप बेकसूर हैं, तो अपने दस्तावेज दिखाइए, लेकिन TMC ने खुद को भगवान, लोगों से, संविधान से और भारतीय कानून से भी ऊपर मान लिया था. बंगाल की जनता ने यह दिखा दिया है कि भले ही वे कोई फैसला लेने में थोड़ी देर करते हैं, लेकिन जब वे फैसला लेते हैं, तो उस पर पूरी सख्ती से अमल करते हैं.”

07:23 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छपरा में एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिाय गैस का रिसाव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के सारण जिले के छपरा स्थित हेमनगर इलाके में एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. गैस की तेज गंध फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं. सारण के एसडीएम (SDM) नितेश कुमार और क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी सूरज कुमार दलबल के साथ खुद घटनास्थल पर पहुंचे हैं.

07:22 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हमने ईरान के नेतृत्व का सफाया कर दिया है: ट्रंप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कहते हैं, उनके पास न नौसेना है, न वायु सेना, हमने उनके नेतृत्व का सफाया कर दिया है. फिर आप फर्जी खबरों में पढ़ते हैं कि वे युद्ध में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, यह अविश्वसनीय है. उनके पास 159 जहाज हैं और वे सभी समुद्र की तलहटी में पड़े हैं, हमने वहां उनकी तस्वीरें ली हैं. ईरान के साथ युद्ध फिर से शुरू करने के बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, अगर वे अमेरिकी सैनिकों को मारते हैं, तो ऐसा करने का यह एक अच्छा कारण होगा.

07:17 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी का गुजरात और दमन का दौरा आज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और दमन का दौरा करेंगे. इस दौरान करीब 22,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. इसमें सूरत में 200 बेड वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन और दमन के नमो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण शामिल है. दमन में करीब 2,970 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी. प्रधानमंत्री केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए करीब 885 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का ऑनलाइन माध्यम से शिलान्यास भी करेंगे.

07:15 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस के 34 अफसरों का तबादला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के उपराज्यपाल ने कल गुरुवार को दिल्ली पुलिस में एक बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईपीएस और डेनिक्स अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला और तैनाती का आदेश दिया. पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के रूप में कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शरद भास्कर दराडे को डीसीपी मुख्यालय-3 के पद पर तैनात किया गया है. दिल्ली पुलिस के कुल 34 अफसरों का तबादला किया गया है.

07:13 (IST) 05 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में आज कैबिनेट विस्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में आज कैबिनेट विस्तार, 12 विधायक दोपहर 12:45 बजे कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और दमन दौरे पर रहेंगे, जहां 22,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे. आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा. वहीं, असम में आज कैबिनेट विस्तार होगा और 12 विधायक दोपहर 12:45 बजे कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे.

कर्नाटक में हुआ विभागों का बंटवारा

कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपनी नई 13 सदस्यीय मंत्रिपरिषद के विभागों का बंटवारा कर दिया है. राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री शिवकुमार ने वित्त, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास ही रखे हैं. इसके अलावा जिन विभागों का अभी तक आवंटन नहीं हुआ है, वे भी मुख्यमंत्री के पास रहेंगे. उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर को राजस्व विभाग के साथ युवा सशक्तिकरण और खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं प्रियांक खरगे को गृह विभाग सौंपा गया है. इसके साथ ही उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और जैव प्रौद्योगिकी (बायोटेक्नोलॉजी) विभाग भी अपने पास बरकरार रखा है.

दिल्ली-एनसीआर में 100 किमी की रफ्तार से आंधी-बारिश

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में बृहस्पतिवार सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम बदल गया. आसमान में छाए काले बादलों और धूल भरी आंधी-तूफान से दिन में ही अंधेरा छा गया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई. एक से डेढ़ घंटे बाद मौसम का कहर थमा, तो हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला. दिल्ली-एनसीआर में ही करीब 500 पेड़ व बिजली के खंभे-तार गिर गए. इनकी चपेट में आने से 300 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी-बारिश में कई घरों की खिड़कियों के शीशे चटक गए, टिन के छप्पर उड़ गए और सड़कों पर पानी भर गया. ग्रेटर नोएडा में तेज हवा से निर्माणाधीन इमारत से एक मजदूर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त– डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जरूर होगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा मित्र बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध मजबूत हैं और व्यापार वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘हम समझौते तक पहुंचेंगे, क्योंकि मुझे आपके प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं. वह मेरे अच्छे मित्र हैं. हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं और हम एक व्यापार समझौता करेंगे’.

ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी

ईरान के साथ संभावित संघर्ष के सवाल पर ट्रंप ने स्पष्ट संकेत दिया कि अमेरिका अपने सैनिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है. उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया जाता है या उनकी जान को खतरा पहुंचता है, तो यह अमेरिका की ओर से कड़ी कार्रवाई के लिए पर्याप्त कारण होगा. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में सुरक्षा हालात लगातार संवेदनशील बने हुए हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola