
साल 2027 ODI WC खेल पाएंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? इंजरी के बाद खड़े होने लगे सवाल
Written By Nikhil Shukla

Written By Nikhil Shukla
ODI World Cup 2027: टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय आईपीएल 2026 में अपना जलवा दिखा रहे हैं. आईपीएल का ये सीजन भारतीय खिलाड़ियों के लिहाज से काफी अहम है. सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बीसीसीआई आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखेगी और इसी के आधार पर साल 2027 में होने वाले विश्व कप के लिए 20 खिलाड़ियों का चुनाव किया जाएगा. हर किसी की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली साल 2027 में विश्व कप खेलते नजर आएंगे या नहीं.
रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है. दोनों ही फिटनेस के मामले में कमाल के दिखे हैं. हालांकि पिछले मैच में दोनों चोटिल हुए हैं लेकिन देखना होगा कि कितनी जल्दी दोनों मैदान पर वापसी करेंगे. आईपीएल में फिटनेस के आधार पर ही वनडे विश्व कप के लिए खिलाड़ियों का चुनाव किया जाएगा.
पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: