rajiv pratap rudy
विज्ञापन

Video: तेजस्वी यादव क्यों करना चाह रहे चुनाव का बॉयकॉट, बीजेपी सांसद राजीव प्रताप ने बताई वजह

Bihar election: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चुनाव बॉयकॉट करने वाले बयान पर बीजेपी सांसद राजीव ने जवाब दिया है। कहा कि तेजस्वी को आगामी चुनाव में हार के आसार दिखने लगे हैं।

Bihar election: बीजेपी सांसद राजीव प्रताप से पूछा गया के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुनाव का बॉयकॉट करने के लिए कह रहे हैं। इसपर राजीव ने जवाब दिया कि तेजस्वी के परिवार से मेरा बड़ा गहरा संबंध है। मैं नहीं समझता हूं कि तेजस्वी ने ये बयान दिया है तो आकस्मिक दिया है। इसमें कई तथ्य हो सकते हैं। आगामी चुनाव में हार के आसार दिखने लगे हैं, इसलिए किसी न किसी बहाने से तेजस्वी चुनावी मैदान से बाहर जाना चाहते हैं। या कोई बड़ी राजनीति करना चाहते हैं। मेरी नजर में बिहार में चुनाव के आसार बीजेपी एनडीए की ही जीत है। कहा कि मैं 40 साल से लालू के परिवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ