हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

टीम इंडिया छोड़ क्यों नौकरी करने लगे ईशान किशन? नई वायरल तस्वीर से उठे सवाल

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे ईशान किशन मैदान पर अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. हाल के समय में भी किशन का बल्ला जमकर बोला है. हालांकि अब सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के कारण वो चर्चा में हैं.

विज्ञापन
Pic Credit- X

Ishan Kishan: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन एक नई तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें वो आईडी कार्ड पहने हुए नजर आ रहे हैं. इस आई कार्ड में आरबीआई लिखा हुआ है. इस तस्वीर के वायरल होने के बाद से फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि क्यों ईशान किशन ने टीम इंडिया को छोड़कर आरबीआई में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी कर ली है. इस सवाल का जवाब अब सामने आ गया है. किशन क्या आगे भी खेलेंगे इसका भी जवाब मिल चुका है. 

ईशान किशन क्या अब करेंगे नौकरी? 

सोशल मीडिया पर ईशान किशन की वायरल तस्वीर का सच सामने आ गया है. किशन को ग्रेड-ए लेवल की सरकारी नौकरी मिली है. वो आरबीआई में असिस्टेंट मैनेजर बन गए हैं. हालांकि इससे उनके क्रिकेट करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. किशन आगे भी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. वो एशियन गेम्स 2026 में ब्लू जर्सी पहनकर खेलने वाले हैं. इससे पहले भी कई भारतीय खिलाड़ियों को आरबीआई में नौकरी मिली है. कुछ खिलाड़ियों को पुलिस में भी नौकरी मिली है. आर्मी में भी नौकरी कुछ खिलाड़ियों को मिली है, लेकिन वो उसके बाद भी भारत के लिए खेलते हुए नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें: वीवीएस लक्ष्मण के चीफ सिलेक्टर बनने पर इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी, फिलहाल नहीं है टीम का हिस्सा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola