वीवीएस लक्ष्मण के चीफ सिलेक्टर बनने पर इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी, फिलहाल नहीं है टीम का हिस्सा

VVS Laxman: सितंबर 2026 में टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका कार्यकाल आगे नहीं बढ़ेगा. ऐसे में चीफ सिलेक्टर के पद पर पूर्व दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण को बीसीसीआई बिठा सकता है.

VVS Laxman
1 / 6
Pic Credit- ANI

VVS Laxman: टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर का पद सितंबर में खाली होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा समय में वीवीएस लक्ष्मण को बीसीसीआई अगला चीफ सिलेक्टर बनाने का प्रयास कर रही है. लक्ष्मण अगर टीम इंडिया के अगले चीफ सिलेक्टर बन जाते हैं, तो 5 स्टार खिलाड़ियों का कमबैक भी हो सकता है. इन खिलाड़ियों ने खुद को साबित किया है, लेकिन उसके बाद भी उनका कमबैक नहीं हो रहा है. (Pic Credit-ANI)

विज्ञापन

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी 2 / 6

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मौजूदा समय में टीम से बाहर चल रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी शमी की टीम इंडिया में वापसी नहीं हो रही है. हालांकि अगर वीवीएस लक्ष्मण चीफ सिलेक्टर बनते हैं, तो शमी की वापसी देखने को मिल सकती है. (Pic Credit- Mohammed Shami Instagram) 

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा3 / 6

दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का पत्ता भी वनडे फॉर्मेट से काट दिया गया है. हालांकि वीवीएस लक्ष्मण की वापसी के बाद रवींद्र जडेजा को भी दोबारा वनडे टीम में मौका मिल सकता है. जडेजा को फिलहाल सिर्फ टेस्ट में ही मौका दिया जा रहा है.  (Pic Credit- AI Generated) 

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार4 / 6

स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी घरेलू क्रिकेट में कमाल का कर रहे हैं. आईपीएल में भी भुवी ने आरसीबी के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस किया है. हालांकि इसके बाद भी उन्हें टीम में मौका नहीं मिला. वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी मिलने के बाद वनडे में भुवी को चांस दिया जा सकता है.  (Pic Credit- Bhuvneshwar Kumar Instagram) 

विज्ञापन

क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या5 / 6

स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने भी आईपीएल में पिछले 2 सीजन से कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके बाद भी उन्हें टी-20 फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. वीवीएस को जिम्मेदारी मिलने के बाद क्रुणाल को भी मौका मिल सकता है.  (Pic Credit- Krunal Pandya Instagram) 

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत6 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी अब सिर्फ टेस्ट में ही मौका मिल रहा है. वनडे टीम से बिना गलती के ही पंत को निकाल दिया गया है. ऐसे में वीवीएस लक्ष्मण को अगर मौका मिला, तो पंत की भी वापसी देखने को मिल सकता है. (Pic Credit- Rishabh Pant Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन