---विज्ञापन---

टीम इंडिया छोड़ क्यों नौकरी करने लगे ईशान किशन? नई वायरल तस्वीर से उठे सवाल

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे ईशान किशन मैदान पर अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. हाल के समय में भी किशन का बल्ला जमकर बोला है. हालांकि अब सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के कारण वो चर्चा में हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

ईशान किशन के आरबीआई में शामिल होने की जानकारी

ईशान किशन की एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें वह आरबीआई का आईडी कार्ड पहने हुए हैं।

ईशान किशन को आरबीआई में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में ग्रेड-ए स्तर की सरकारी नौकरी मिली है।

यह नौकरी उनके क्रिकेट करियर को प्रभावित नहीं करेगी, और वह टीम इंडिया के लिए खेलना जारी रखेंगे।

अन्य खिलाड़ियों के लिए समान अवसर

पहले भी कई भारतीय खिलाड़ियों को आरबीआई, पुलिस और सेना में नौकरी मिली है, और वे भारत के लिए खेलते रहे हैं।

Pic Credit- X
---विज्ञापन---

Ishan Kishan: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन एक नई तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें वो आईडी कार्ड पहने हुए नजर आ रहे हैं. इस आई कार्ड में आरबीआई लिखा हुआ है. इस तस्वीर के वायरल होने के बाद से फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि क्यों ईशान किशन ने टीम इंडिया को छोड़कर आरबीआई में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी कर ली है. इस सवाल का जवाब अब सामने आ गया है. किशन क्या आगे भी खेलेंगे इसका भी जवाब मिल चुका है. 

ईशान किशन क्या अब करेंगे नौकरी? 

सोशल मीडिया पर ईशान किशन की वायरल तस्वीर का सच सामने आ गया है. किशन को ग्रेड-ए लेवल की सरकारी नौकरी मिली है. वो आरबीआई में असिस्टेंट मैनेजर बन गए हैं. हालांकि इससे उनके क्रिकेट करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. किशन आगे भी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. वो एशियन गेम्स 2026 में ब्लू जर्सी पहनकर खेलने वाले हैं. इससे पहले भी कई भारतीय खिलाड़ियों को आरबीआई में नौकरी मिली है. कुछ खिलाड़ियों को पुलिस में भी नौकरी मिली है. आर्मी में भी नौकरी कुछ खिलाड़ियों को मिली है, लेकिन वो उसके बाद भी भारत के लिए खेलते हुए नजर आते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वीवीएस लक्ष्मण के चीफ सिलेक्टर बनने पर इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी, फिलहाल नहीं है टीम का हिस्सा

First published on: Aug 05, 2026 09:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola