---विज्ञापन---

Video: राहुल गांधी के साथ दिखी ‘मिस्ट्री’ वकील कौन? पैलेट गन केस में साहिल लोचब को इंसाफ दिलाने को संभाला मोर्चा

दिल्ली में बीते दिन पेलेट गन से घायल साहिल लोहचब के साथ FIR दर्ज कराने राहुल गांधी थाने पहुंचे थे. वहां राहुल गांधी के साथ एक महिला वकील नजर आई थी, जिसके काम की राहुल गांधी ने भी तारीफ की थी.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

साहिल लोचब मामले में मुख्य घटनाक्रम

दिल्ली पुलिस ने 21 अगस्त को साहिल लोचब मामले में FIR दर्ज की, जो 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर पैलेट गन से घायल हुए थे।

राहुल गांधी के धरने के बाद यह FIR दर्ज की गई।

साहिल लोचब की आंख में तीन छर्रे हैं, जिससे उन्हें दिखाई नहीं देता है।

वकील स्वाति खन्ना की भूमिका

वकील स्वाति खन्ना ने साहिल लोचब के मामले में कानूनी सलाहकार की भूमिका निभाई और राहुल गांधी ने उनके काम की सराहना की।

---विज्ञापन---

दिल्ली में 20 जुलाई 2026 को संसद का घेराव करने निकले छात्रों पर पैलेट गन से साहिल लोचब घायल हुए थे, लेकिन पुलिस उनकी FIR दर्ज नहीं कर रही थी. बीते दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस समर्थकों के साथ केस दर्ज कराने थाने पहुंचे तो राहुल गांधी के साथ साहिल ओर उसकी मां नजर आईं. वहीं राहुल गांधी के साथ एक महिला वकील भी नजर आई थीं, जिनकी राहुल ने मीडिया के सामने तारीफ भी की थी. राहुल गांधी ने उन महिला वकील के काम को ‘गुड जॉब’ बताया और वकीन ने जवाब में राहुल गांधी को धन्यवाद कहा.

News 24 की वीडियो रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने जिस महिला वकील की तारीफ की थी, उसका नाम स्वाति खन्ना है और साहिल की लॉयर हैं. कुछ घंटे विरोध प्रदर्शन करने के बाद जब पुलिस ने FIR दर्ज की तो राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा किसाहिल लोचब के शरीर में पैलेट गन के छर्रे धंसे हैं. 3 छर्रे उसकी आंख में हैं. इसलिए साहिल को अब आंख से दिखाई नहीं देता है. लोचब की मां ने मुझसे कहा कि आपकी वजह से FIR दर्ज की गई, अगर आप न होते तो हमें वे भगा देते. केस दर्ज हुआ है और इंसाफ के लिए पहला कदम उठा है.

---विज्ञापन---

स्वाति खन्ना कौन हैं, इस बारे में जानने के लिए देखें News 24 की स्पेशल वीडियो रिपोर्ट…

First published on: Aug 22, 2026 01:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola